Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में सियासी हलचल तेज, कई बड़े नेता थामेंगे कांग्रेस का हाथ

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में सियासी हलचल तेज, कई बड़े नेता थामेंगे कांग्रेस का हा

देहरादून/नई दिल्ली। उत्तराखंड की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। शनिवार को प्रदेश के कई दिग्गज नेता कांग्रेस में शामिल होने जा रहे हैं। नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में राष्ट्रीय नेतृत्व की मौजूदगी में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, नारायण पाल और भीमलाल आर्य सहित कुल छह नेताओं को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई जाएगी।

जानकारी के मुताबिक, रुद्रपुर से पूर्व विधायक रहे राजकुमार ठुकराल 2022 विधानसभा चुनाव में टिकट न मिलने से नाराज चल रहे थे और उन्होंने भाजपा से किनारा कर लिया था। वहीं सितारगंज के पूर्व विधायक नारायण पाल का राजनीतिक सफर भी उतार-चढ़ाव भरा रहा है। वे बसपा और कांग्रेस दोनों में रह चुके हैं, लेकिन पिछला चुनाव लड़ने का मौका न मिलने के कारण उन्होंने पार्टी छोड़ दी थी।

इसी क्रम में टिहरी जिले के घनसाली से पूर्व विधायक भीमलाल आर्य भी कांग्रेस का दामन थामने जा रहे हैं। इनके साथ रुड़की नगर निगम के पूर्व मेयर गौरव गोयल भी कांग्रेस में शामिल होंगे। गौरव गोयल 2019 में निर्दलीय मेयर चुने गए थे और बाद में भाजपा में शामिल हो गए थे, लेकिन कार्यकाल समाप्त होने से पहले ही उन्होंने इस्तीफा दे दिया था।

इसके अलावा भीमताल से लाखन नेगी और मसूरी के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता भी कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करेंगे।

सूत्रों का कहना है कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान इन सभी नेताओं को औपचारिक रूप से पार्टी में शामिल कराया जाएगा। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल भी मौजूद रहेंगे, जो कार्यक्रम में भाग लेने के लिए दिल्ली पहुंच चुके हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखण्ड

Recent Posts

Facebook

Trending Posts