Connect with us

Uncategorized

जांच में जुटी खुफिया एजेंसी,उत्तराखंड के इस जिले में मिले पाकिस्तानी गुब्बारे और झंडा

खबर शेयर करें -

उत्तरकाशी: उत्तरकाशी जिले के चिन्यालीसौड़ तुल्याड़ा गांव में पाकिस्तानी झंडों के साथ कुछ गुब्बारे मिले हैं। जानकारी मिलते ही हड़कंप मच गया। जिला प्रशासन, पुलिस और खुफिया एजेंसियां इसकी जांच में जुट गई हैं।

चिन्यालीसौड़ ब्लाक के तुल्याड़ा गांव के जंगलों में पाकिस्तानी झंडों के साथ कुछ गुब्बारे मिले हैं। स्थानीय खुफिया एजेंसी का कहना है कि ये गुब्बारे पाकिस्तान से ही उड़कर आए हैं। मामले की जांच की जा रही है।

शुक्रवार को चिन्यालीसौड़ के तुल्याड़ा गांव के जंगलों में करीब 200 से 250 गुब्बारे मिले। जिन पर पाकिस्तान के कुछ झंडे लगे हुए थे। पाकिस्तानी झंडे दिखते ही लोगों में हड़कंप मच गया। जिसकी सूचना पुलिस को दी गयी। एसपी अर्पण यदुवंशी ने बताया कि गुब्बारों पर एक-दो पाकिस्तानी झंडे लगे हुए हैं।

यह माना जा रहा है कि गुब्बारे पाकिस्तान से ही आने की बात सामने आई है। लेकिन, सवाल यह है कि क्या पाकिस्तान से इतनी दूर तक गुब्बारे उड़कर आ सकते हैं। केंद्रीय खुफिया एजेंसी ही इसके बारे में ज्यादा कुछ बता सकती हैं। इधर, जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला ने बताया कि स्थानीय खुफिया एजेंसी से इसकी सूचना मिली है। मामले की जांच करवाई जा रही है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts