Connect with us

Uncategorized

नैनीताल-यहां अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी

कालाढूंगी। कालाढूंगी नैनीताल मार्ग में तकरीबन 5 किमी ऊपर एक अज्ञात महिला का शव पड़ा मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। यह शव 20 से 25 दिन पुराना होने के कारण गल सड़ चुका था, जिस वजह शिनाख्त नहीं हो सकी है। रविवार की सुबह यह शव मॉर्निंग वॉक पर गए कुछ लोगों द्वारा देखा गया। कई दिन से दुर्गंध आने पर लोगों द्वारा मार्ग के आसपास जंगल में देखा गया तो मार्ग से कुछ ही दूरी पर बरसाती नाले में किसी महिला का शव पड़ा दिखा।

जो शव पूरी तरह से गल सड़ चुका था, जिनके द्वारा कालाढूंगी पुलिस को इसकी सूचना दी गई। कालाढूंगी थानाध्यक्ष नंदन सिंह रावत आदि कई पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए। जिनके द्वारा शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। शव इतना पुराना और गल सड़ चुका था कि शिनाख्त होना मुश्किल था। जिस महिला का यह शव है उसके द्वारा नीले रंग की शलवार सूट पहना हुआ है। थानाध्यक्ष नंदन सिंह रावत द्वारा बताया गया कि उक्त शव के मामले में आसपास के सभी थानों को सूचित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

Advertisement
Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts