Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में मानसून की दस्तक अब करीब, तीन-चार दिन में पहुंचने के आसार; आज कई जिलों में बारिश-आंधी का येलो अलर्ट

खबर शेयर करें -

 

उत्तराखंड में मानसून की दस्तक अब करीब, तीन-चार दिन में पहुंचने के आसार; आज कई जिलों में बारिश-आंधी का येलो अलर्ट

देहरादून। उत्तराखंड में दक्षिण-पश्चिम मानसून का इंतजार जल्द खत्म हो सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले तीन से चार दिनों के भीतर मानसून के प्रदेश में प्रवेश करने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बन रही हैं। तब तक राज्य में प्री-मानसून गतिविधियां जारी रहेंगी।

शुक्रवार को प्रदेश के पर्वतीय जिलों के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर जिलों में भी कुछ स्थानों पर हल्की बारिश के आसार हैं।

मौसम विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून की उत्तरी सीमा सूरत, इंदौर, मंडला, डाल्टनगंज और मोतिहारी तक पहुंच गई है। यदि मौजूदा परिस्थितियां बनी रहीं तो अगले तीन-चार दिनों में मानसून उत्तराखंड में भी दस्तक दे सकता है।

बीते 24 घंटों के दौरान मैदानी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया गया, जबकि पर्वतीय इलाकों में तापमान सामान्य के आसपास बना रहा। मौसम विभाग ने खराब मौसम के दौरान लोगों से सतर्क रहने, सुरक्षित स्थानों पर रहने तथा अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखण्ड

Recent Posts

Facebook

Trending Posts