Connect with us

अपराध

संशोधित ::: श्रद्धालुओं से भरी कार खाई में गिरी, पांच लोगों की मौत, लखनऊ का नंबर दर्ज है वाहन में, मृतकों में दो पुरुष, दो महिलाएं और एक बच्चा शामिल

खबर शेयर करें -

भवाली में बड़ा सड़क हादसा: श्रद्धालुओं से भरी कार खाई में गिरी, पांच लोगों की मौत

भवाली क्षेत्र में बुधवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे से हड़कंप मच गया। सेनेटोरियम-रातीघाट बायपास रोड पर ढैला गांव के पास श्रद्धालुओं से भरी एक महिंद्रा कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में दो पुरुष, दो महिलाएं और एक बच्चा शामिल हैं।

 

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्घटना 21 मई 2026 को अपराह्न लगभग 2:15 बजे हुई। महिंद्रा कार (वाहन संख्या UP 32 QU 1874) भवाली की ओर आ रही थी, तभी ढैला गांव से करीब 500 मीटर पहले चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और कार सीधे गहरी खाई में समा गई। हादसा इतना भयावह था कि मौके पर चीख-पुकार मच गई।

 

 

घटना की सूचना मिलते ही नैनीताल पुलिस तत्काल सक्रिय हो गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर पुलिस, SDRF और SSB की टीमें तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना की गईं। स्थानीय ग्रामीणों ने भी राहत एवं बचाव अभियान में सहयोग किया।

 

 

कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस और SDRF टीम ने सभी शवों को खाई से बाहर निकालकर सड़क तक पहुंचाया। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस मृतकों की शिनाख्त और उनके परिजनों से संपर्क करने की कार्रवाई में जुटी हुई है।

 

 

मौके पर एसपी क्राइम डॉ. जगदीश चन्द्र, क्षेत्राधिकारी रविकांत सेमवाल तथा प्रभारी निरीक्षक प्रकाश मेहरा सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा। प्रशासन द्वारा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

 

 

*मृतकों के नाम*

 

1- भूपेंद्र सिंह चुफाल निवासी खटीमा उम्र-48 वर्ष

2- सीमा कैड़ा चुफाल पत्नी भूपेंद्र सिंह चुफाल उम्र-45 वर्ष

3- वासु चुफाल पुत्र भूपेंद्र सिंह चुफाल उम्र- 19 वर्ष

4- रवी पुत्री भूपेंद्र सिंह चुफाल उम्र- 12 वर्ष

5- चालक अनुज कुमार मिश्रा पुत्र दया सागर मिश्रा निवासी अफसर नगर एलपीजी गोदाम आलम नगर लखनऊ उम्र 34

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in अपराध

Recent Posts

Facebook

Trending Posts