Connect with us

Uncategorized

मैरी क्रिसमस की गूंज, कैंडिल जलाकर मांगी मन्नतें

मैरी क्रिसमस की गूंज, कैंडिल जलाकर मांगी मन्नतें

प्रभु यीशु के जन्मदिन पर चहुंओर हर्ष और उल्लास का माहौल रहा। शनिवार सुबह गिरिजाघरों में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया, जहां लोगों ने मन्नतें मांगी। मिशन कंपाउंड स्थित गिरिजाघर में ईसाई समाज से जुड़े लोग सुबह से ही पहुंचने लगे और कैंडिल जलाकर मन्नतें मांगी।

युवाओं में क्रिसमस का खासा उत्साह नजर आया। युवा सेंटा कैप लगाकर एक-दूसरे के साथ सेल्फी लेते नजर आए। सुबह से देर रात तक चर्च में गीतों की गूंज रही। एक दिन पहले ही इंटरनेट मीडिया पर मेरी क्रिसमस संदेश फैल गया था। क्रिसमस डे के दिन क्रिसमस ट्री व सेंटा क्लाज के साथ बधाइयों का ढेर लग गया।

मैरी क्रिसमस की गूंज, कैंडिल जलाकर मांगी मन्नतें

अमन-चैन और खुशहाली के लिए क्रिसमस पर हुई प्रार्थना चुनार

क्रिसमस का पर्व उल्लास के साथ मनाया गया। लोवर लाइंस स्थित सेंट थामस चर्च में सुबह विशेष प्रार्थना सभा हुई। पल्ली पुरोहित फादर विसेंट परेरा ने विशेष पूजा विधि से प्रार्थना संपन्न कराई। देश में अमन-चैन और खुशहाली की कामना की गई। इसके बाद प्रभु के आगमन की खुशी में गीत गाए गए। विशेष प्रार्थना के दौरान बाइबिल का पाठ करते हुए फादर विसेंट ने कहा कि प्रभु के बताए रास्ते पर चलकर ही शांति और भाईचारे को कायम किया जा सकता है।

प्रभु का संदेश है कि पाप से घृणा करो, पापी से नहीं। पीड़ित मानव की सेवा ही सच्ची मानव सेवा है। चर्च के बाहर सजी विशेष झांकी, सेंटा क्लाज और क्रिसमस ट्री लोगों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र रही। शुक्रवार की रात झालरों की रोशनी से जगमग रहे गिरजाघर में मध्य रात्रि जैसे ही घड़ी की सुई एक हुईं प्रभु यीशु का जन्म हुआ और रोमन कैथोलिक समाज क्रिसमस के उल्लास में झूम उठा।

हर ओर ‘मैरी क्रिसमस’ की गूंज रही। मसीही समुदाय के लोग प्रभु यीशु की भक्ति में लीन हो गए। एक-दूसरे को क्रिसमस की बधाइयां दी और पारंपरिक नृत्य भी किया। इस दौरान सिस्टर सुपीरियर मनीषा सीजे, सिस्टर नमिता सीजे, सिस्टर रोजिटा सीजे, सिस्टर क्लोडिन सीजे, अलीशा जान, आलोक टोप्पो, इमाकुलता आदि थे।

केक काटकर एक-दूसरे को दी बधाई

क्रिसमस पर्व पर केक काटा गया। मिठाइयां बांटी गईं। सभी ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं भी दी। समाज के लोगों ने एक-दूसरे को केक खिलाया और दान-पुण्य भी किया। मसीही परिवारों के घरों में क्रिसमस ट्री सजाए गए। दिनभर मिठाई के साथ बधाइयों का दौर चला। घर आने वालों को क्रिसमस का केक खिलाया गया।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts