Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 11 पुलिस उपाधीक्षकों के तबादले

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 11 पुलिस उपाधीक्षकों के तबादले

देहरादून। उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय ने जनहित और प्रशासनिक आवश्यकताओं को देखते हुए राज्य में 11 पुलिस उपाधीक्षकों (सीओ) के तबादले किए हैं। पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

 

मुख्यालय की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा प्रशासनिक संतुलन बनाए रखने के उद्देश्य से यह फेरबदल किया गया है। सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्यमुक्त कर नई तैनाती स्थल पर भेजने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।

 

 

तबादला सूची के अनुसार तपेश कुमार चन्द्र को 31वीं पीएसी रुद्रपुर से पौड़ी गढ़वाल भेजा गया है। नीरज सेमवाल का देहरादून से उधमसिंह नगर तबादला किया गया है। सुमित पाण्डेय को नैनीताल से हरिद्वार भेजा गया है। वहीं अस्मिता मंगाई को पीटीसी नरेंद्रनगर से पौड़ी गढ़वाल में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 

 

आशीष जोशी का सीआईडी सेक्टर देहरादून से हरिद्वार स्थानांतरण किया गया है। विमल प्रसाद को चम्पावत से नैनीताल भेजा गया है, जबकि विमल रावत को उधमसिंह नगर से 31वीं पीएसी रुद्रपुर तैनात किया गया है। नताशा सिंह को हरिद्वार से सीआईडी सेक्टर देहरादून भेजा गया है।

 

 

इसके अलावा निहारिका सेमवाल का पौड़ी गढ़वाल से चम्पावत तबादला हुआ है। तुषार बोहरा को पौड़ी गढ़वाल से देहरादून तैनाती दी गई है। अखलेश कुमार को पीटीसी नरेंद्रनगर से उधमसिंह नगर भेजा गया है।

उत्तराखंड के डीजीपी दीपम सेठ ने बताया कि सभी संबंधित पुलिस उपाधीक्षकों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती के लिए कार्यमुक्त करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना और आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करना पुलिस की प्राथमिकता है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखण्ड

Recent Posts

Facebook

Trending Posts