Connect with us

अपराध

लावारिस पशु से टकराकर शहीद हुआ काठगोदाम निवासी पुलिस जवान, सीने में घुसे सींग से गई जान

 

 

पंतनगर में लावारिस पशु से टकराकर शहीद हुआ काठगोदाम निवासी पुलिस जवान, सीने में घुसे सींग से गई जान

 

रुद्रपुर। गश्त के दौरान हुई एक दर्दनाक दुर्घटना में ट्रांजिट कैंप कोतवाली में तैनात कॉन्स्टेबल भुवन आर्या की मौत हो गई। हादसा पंतनगर क्षेत्र में शुक्रवार रात को हुआ।

 

पुलिस के अनुसार 41 वर्षीय भुवन आर्या बाइक से रात्रि गश्त पर निकले थे। सेंटर पॉइंट होटल के पास अचानक सड़क पर आए एक लावारिस पशु से उनकी बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पशु का सींग सीधे भुवन के सीने में घुस गया।

 

सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायल अवस्था में उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

 

भुवन आर्या काठगोदाम के रहने वाले थे। 2009 बैच के जवान थे और ट्रांजिट कैंप कोतवाली में तैनात थे। वह तीन भाइयों में दूसरे नंबर के थे। पीछे पत्नी और 7 साल का बेटा है। इस हादसे के बाद पुलिस महकमे में शोक की लहर है।

 

 

 

 

Continue Reading

More in अपराध

Recent Posts

Facebook

Trending Posts