Connect with us

Uncategorized

इंसानियत फिर हुई शर्मसार ढाई वर्ष की बच्ची के साथ दुष्कर्म दरिंदगी

खबर शेयर करें -

 कालाढूंगी। कोटाबाग के एक रिसोर्ट में ढाई वर्ष की बच्ची के साथ साथ दुष्कर्म ने इंसानियत को भी शर्मसार कर दिया है। शुक्रवार को कोटाबाग सरकारी अस्पताल में परिजन लगभग ढाई वर्ष छोटी बच्ची को खून से लथपथ हालत में लेकर आए जिसका चिकित्सक सलीम अंसारी व प्रभारी चिकत्स्क कांडपाल ने उपचार किया। डॉक्टरों की ओर से मौके पर पुलिस को सूचित भी किया गया। डा.सलीम अंसारी ने बताया कि बच्ची का प्राथमिक उपचार कर दिया है। बच्ची के नाजुक अंगों से रक्तस्त्राव हो रहा है। इससे प्रतीत होता है कि बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया है। बच्ची के उपचार व मेडिकल के लिए महिला अस्पताल हल्द्वानी रेफर किया गया है। वहीं कोटाबाग चौकी इंचार्ज विजय बिष्ट ने बताया कि आज दोपहर को उनको सूचना मिली कि कोटाबाग क्षेत्र के शेरपुर के रिसोर्ट में मजदूरी का कार्य कर रहे बिहार निवासी व्यक्ति अपने बीवी बच्चों के साथ रहता है। ज्ञात हुआ है कि उनकी 3 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ है। फिलहाल परिजनों द्वारा कोई तहरीर नही दी गई है। तहरीर मिलती है तो करवाई अमल में लाई जाएगी। फिलहाल पुलिस अपने सूचना तंत्र के जरिए जानकारी जुटाने में जुटी है। वही इस घटना का क्षेत्र के सामाजिक संगठनों ने पुलिस से जल्द खुलासा करने की मांग की।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts