Connect with us

अपराध

दलीय सीमाओं से ऊपर उठकर याद की गईं इंदिरा हृदयेश, पंचम पुण्यतिथि पर हल्द्वानी में उमड़ा स्नेह

 

दलीय सीमाओं से ऊपर उठकर याद की गईं इंदिरा हृदयेश, पंचम पुण्यतिथि पर हल्द्वानी में उमड़ा स्नेह

 

हल्द्वानी। उत्तराखंड की वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष स्वर्गीय डॉ. इंदिरा हृदयेश की पंचम पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में जनसैलाब उमड़ पड़ा। विभिन्न राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों तथा क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर “विकास की देवी” कही जाने वाली इंदिरा हृदयेश को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

इस अवसर पर उनके पुत्र एवं हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने सभी आगंतुकों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए उनके प्रेम, स्नेह और आशीर्वाद के लिए कृतज्ञता प्रकट की। उन्होंने कहा कि स्व. इंदिरा हृदयेश उनके लिए केवल जननी ही नहीं, बल्कि उनकी राजनीतिक गुरु भी थीं। उन्होंने कहा कि इंदिरा जी ने उन्हें जनसेवा, संघर्ष और जनता के प्रति समर्पण का जो मार्ग दिखाया, उसी पर चलते हुए आमजनमानस की सेवा करना उनके जीवन का एकमात्र उद्देश्य है।

सुमित हृदयेश ने कहा कि स्व. इंदिरा हृदयेश ने अपना पूरा जीवन प्रदेश और विशेष रूप से हल्द्वानी के विकास के लिए समर्पित किया। उनके द्वारा किए गए कार्य आज भी जनमानस के हृदय में जीवित हैं और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे।

श्रद्धांजलि सभा में सांसद अजय भट्ट, विधायक तिलकराज बेहड़, विधायक बंशीधर भगत, पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश दुर्गापाल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, पूर्व विधायक नारायण पाल, मेयर गजराज बिष्ट, पूर्व मेयर जोगेंद्र रौतेला, मंडी परिषद अध्यक्ष अनिल डब्बू, राज्यमंत्री शंकर कोरंगा, राज्यमंत्री हरीश पांडे, राज्यमंत्री हुकुम सिंह कुँवर, राज्यमंत्री मोहन पाठक, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा प्रसाद, पूर्व जिलापंचायत उपाध्यक्ष आनंद दरमवाल, कांग्रेस नैनीताल जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल, कांग्रेस ऊधमसिंह नगर जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा, हल्द्वानी महानगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट, लालकुआं नगर कांग्रेस अध्यक्ष भुवन पांडे, सितारगंज नगर कांग्रेस अध्यक्ष सरताज अहमद, पूर्व मंडी अध्यक्ष हरपाल सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष हेम पांडे, जाकिर हुसैन, मोहन बिष्ट, किरण माहरा, कैलाश दुम्का, हेमंत बगड़वाल, प्रदीप बथयाल, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष खष्टी बिष्ट, महिला महानगर अध्यक्ष मधु सांगूड़ी तथा भाजपा हल्द्वानी मंडल अध्यक्ष मधुकर श्रोत्रिय, डॉ. हरभजन सिंह, डॉ. गौरव सिंघल, शोभा बिष्ट, जया कर्नाटक, मीमांसा आर्य, देवेंद्र नेगी, रविन्द्र नेगी, गिरीश पांडे, पार्षद रवि जोशी, राजेन्द्र जीना, हेमन्त साहू, मोना शर्मा, नवीन पांडे सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, कांग्रेस कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

श्रद्धांजलि सभा का वातावरण भावुक एवं श्रद्धामय रहा। उपस्थित सभी लोगों ने स्व. डॉ. इंदिरा हृदयेश के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए उनके द्वारा किए गए विकास कार्यों और जनसेवा को याद किया गया।

Continue Reading

More in अपराध

Recent Posts

Facebook

Trending Posts