Connect with us

Kasturi News

Mini Switzerland Kausani आमतौर पर शांत माने जाने वाले कौसानी में इन दिनों 80 फीसदी होटल फुल हो गए हैं। बैजनाथ, बागेश्वर में भी चहल-पहल बढ़ गई है।

Uncategorized

उत्तराखंड में मौजूद है मिनी स्विट्जरलैंड, देश-विदेश से आ रहे हैं सैलानी..80 फीसदी होटल फुल

खबर शेयर करें -

बागेश्वर: उत्तराखंड में पर्यटकों की आवाजाही बढ़ रही है। महानगरों में गर्मी बढ़ने के साथ ही लोग राहत पाने के लिए प्रदेश के पर्यटन स्थलों पर पहुंचने लगे हैं। बागेश्वर के खूबसूरत हिल स्टेशन कौसानी में भी पर्यटकों की गहमागहमी बनी हुई है। यहां से हिमालय की चोटियों का शानदार दीदार होता है। कौसानी आने वाले पर्यटक चीड़ के घने पेड़ों से घिरे कौसानी से बैजनाथ कत्यूरी, सोमेश्वर और गरुड़ की सुंदर घाटियों के खूबसूरत नजारे देख सकते हैं। आमतौर पर शांत माने जाने वाले कौसानी में इन दिनों 80 फीसदी होटल फुल हो गए हैं। बैजनाथ, बागेश्वर में भी चहल-पहल बढ़ गई है।

बंगलूरू, गुजरात, दिल्ली, लखनऊ, बनारस समेत देश के कई राज्यों से पर्यटक यहां आए हुए हैं। जिससे व्यापारी और स्थानीय लोगों के चेहरे खिले हुए हैं। एडवेंचर के शौकीन यहां से पिंडारी ग्लेशियर की साहसिक यात्रा पर निकल रहे हैं। कौसानी को भारत का स्विटजरलैंड कहा जाता है। यह हिंदी के प्रसिद्ध कवि सुमित्रानंदन पंत की जन्मस्थली है। महात्मा गांधी ने यहां अनाशक्ति योग भी लिखा था। यहां आने वाले पर्यटक रुद्रधारी जलप्रपात के साथ ही नंदा देवी और नंदा घुटी जैसी चोटियों का करीब से दीदार कर सकते हैं। यहां कौसानी टी एस्टेट के अलावा स्टारगेट ऑब्जर्वेटरी भी है। अगर आप भी वीकेंड पर शोरगुल से दूर शांति की तलाश में हैं तो Mini Switzerland Kausani आपके लिए बेस्ट डेस्टिनेशन है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts