Connect with us

उत्तराखण्ड

कांग्रेस में रामनगर रण के बीच रणजीत चले हर बूथ को करने मजबूत… आगे क्या है रामनगर पर फोकस रण की रणनीति

खबर शेयर करें -

 

लगता है इस बार भी विधानसभा के चुनाव में 2027 में कांग्रेस के लिए रामनगर की विधानसभा सीट फिर से हॉट होने जा रही है। पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की टिकट वितरण को लेकर यहां जो उठापटक हुई और जिस प्रकार का रायता फैला वह जग जाहिर ही है। अंतिम चरण में प्रदेश के टॉप लीडर हरि शेरावत ने रामनगर से चुनाव लड़ने का इरादा जाहिर कर दिया और फिर क्या हुआ कि उन्होंने रामनगर सीट छोड़कर महेंद्र पाल को यहां से टिकट क्षमता खुद लाल कुआं की सीट पर अपनी दावेदारी कर दी। आगे जो हुआ वह सभी को पता ही है।

अब इस बार विगत दिनों नई दिल्ली में 6 लोगों की कांग्रेस में जॉइनिंग के बाद से हरीश रावत की कथित नाराजगी और अवकाश के बाद की जो स्थितियां बन रही है उसमें फिर शायद वही घमासान इस बार भी होने जा रहा है जो पिछली बार हुआ। एन वक्त पर कांग्रेस से रामनगर में संजय नेगी की जॉइनिंग रुक गई जिससे हरीश रावत नाराज बताए गए और वह कथित सार्वजनिक अवकाश पर चले गए। हरीश रावत और उनके पुराने करीबी रंजीत रावत कि इस वक्त चल रही अदावत से फिर वही स्थितियां पैदा हो रही है। रामनगर को अपना गढ़ माने वाले रंजीत रावत भला क्यों चाहे की संजय नेगी को कांग्रेस वहां से टिकट दे। यहीं से यह लड़ाई हरीश रावत बनाम रंजीत रावत की बनी हुई दिखाई दे रही है हालांकि खुद रंजीत रावत का कहना है कि वह कद के हिसाब से हरीश रावत के सामने कुछ नहीं है और अगर हरीश रावत उन्हें टारगेट करते हैं तो यह उनके लिए सौभाग्य की बात है।

 

इस घटनाक्रम से पहले रामनगर सीट पर कांग्रेस की फिल्म वक्त कोई ताजा राजनीतिक घटनाक्रम कहीं नजर नहीं आ रही थी। इस बीच रविवार को अवकाश के दिन रंजीत रावत ने रामनगर में कांग्रेस की बूथ कमेटी स्तर तक की बैठक रखकर नहीं हलचल पैदा कर दी है और यह संदेश देने की कोशिश की है कि वह रामनगर को ही अपना रण क्षेत्र बनाएंगे।

पढ़े खबर…

 

बथ मजबूत तो जीत पक्की: रणजीत रावत, रामनगर में कांग्रेस ने फूंका चुनावी बिगुल

रामनगर।आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर Indian National Congress ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। इसी क्रम में रविवार को मालधनचौड़ के ग्राम गौतमनगर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें कार्यकर्ताओं को चुनावी रणनीति का पाठ पढ़ाया गया।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता रणजीत रावत ने बतौर मुख्य अतिथि कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि “बूथ जीता, तो चुनाव जीता।” उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे घर-घर जाकर पार्टी की नीतियों को पहुंचाएं और हर बूथ को मजबूत बनाएं।

बैठक का आयोजन वरिष्ठ कांग्रेस नेता शंकर लाल के निवास पर हुआ, जिसकी अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष (मालधन) ओम प्रकाश ने की। इस दौरान संगठन के विस्तार, बूथ कमेटियों के गठन और स्थानीय मुद्दों को मजबूती से उठाने पर विस्तार से चर्चा हुई।

कार्यक्रम में मौजूद नेताओं ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व—Rahul Gandhi, Ganesh Godiyal और Kumari Selja—की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना ही कार्यकर्ताओं की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

बैठक में बड़ी संख्या में वरिष्ठ कांग्रेसजन, बूथ कमेटी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने एकजुट होकर आगामी चुनाव में कांग्रेस को भारी मतों से विजयी बनाने का संकल्प लिया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखण्ड

Recent Posts

Facebook

Trending Posts