Connect with us

Kasturi News

वर्षा और उसके पति किशोर के बीच झगड़ा हुआ था। गुस्से में आकर किशोर ने धारदार हथियार उठाकर वर्षा पर हमला कर दिया। उसने अपनी बेटी कृष्णा पर भी चाकू से हमला किया।

Uncategorized

महाराष्ट्र में बड़ा कांड! पति ने ‘पुलिस अधिकारी’ पत्नी और बेटी की हत्या की, खुद भी फांसी लगाकर जान दी

खबर शेयर करें -

मुंबई: महाराष्ट्र के पुणे से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां सोमवार को 37 साल की महिला पुलिस अधिकारी और उसकी 2 साल की बेटी की हत्या कर दी गई है। हत्या का आरोप महिला के पति पर लगा है, जिसने खुद भी कुएं में फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने यह जानकारी दी है। एक अधिकारी ने बताया कि यह दोहरा हत्याकांड पिंपरी-चिंचवड़ तालुका के चिखली गांव में किशोर कुटे और उनकी पत्नी वर्षा दंडाडे कुटे के घर पर हुई। 

चिखली पुलिस थाने में तैनात थी वर्षा

वर्षा, चिखली पुलिस थाने में तैनात थीं। पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘वर्षा और उसके पति किशोर के बीच उस वक्त झगड़ा हो गया जह वह सोमवार की रात ड्यूटी करने के बाद घर लौटीं। गुस्से में आकर किशोर ने धारदार हथियार उठाया और वर्षा पर हमला कर दिया। उसने अपनी दो साल की बेटी कृष्णा पर भी चाकू से हमला किया।’

अधिकारी ने बताया कि दोनों की हत्या करने के बाद किशोर अपनी मोटरसाइकिल पर गंगलगांव नामक गांव गया, जहां उसने एक कुएं में रस्सी का इस्तेमाल कर फांसी लगा ली। अधिकारी ने बताया कि दंपति की एक और आठ वर्ष की बेटी है। वह इसलिए बच गई क्योंकि स्कूल गई हुई थी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts