Connect with us

Uncategorized

अवैध संबंधों में रोड़ा बन रहे पति की प्रेमी संग मिलकर कर दी हत्या

उत्तराखंड की अस्थाई राजधानी में रिश्तों को तार-तार कर देना वाला मामला सामने आया है। यहां पत्नी ने अवैध संबंधों में रोड़ा बन रहे पति की प्रेमी संग मिलकर हत्या कर दी और फिर हार्ट अटैक से मौत होने की कहानी रचाई। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस जांच में यह बात सामने आई की महिला और प्रेमी को अवैध संबंध बनाते देख लिया था और फिर दोनों ने मिलकर पति का गला घोंटकर मार दिया।

पुलिस के अनुसार 10 मई की रात्रि को दीपक (34) निवासी खांड गांव जनपद देहरादून की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। दीपक की पत्नी अमिता ने सुबह करीब 3:30 पर आपने देवर जितेंद्र नेगी को फोन कर कहा कि उसका पति कुछ बोल नहीं रहा है और उसके नाक से खून भी बह रहा। अमिता की बात सुनकर घर के सभी लोग इकट्ठा हो गए थे तथा दीपक को अस्पताल लेकर गए थे। जहां दीपक को डाक्टरों मे मृत घोषित कर दिया। 24 मई को जितेंद्र नेगी ने अपनी भाभी और उसके प्रेमी सतेंद्र नेगी पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाना रायवाला में मुकदमा दर्ज करवाया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को बयान हेतु थाने पर बुलाया, जहां शूरुआत में दोनों पुलिस को गुमराह करते रहे लेकिन पुलिस सख्ती के आगे टिक वहीं सके और दीपक की हत्या करने की बात स्वीकार की।

मिलकर की पति की हत्या

पूछताछ में आरोपी सतेंद्र नेगी ने बताया कि 2021 में उसने भगवान सिंह नेगी के भवन निर्माण का ठेका लिया था। इसी दौरान उसकी बातचीत दीपक की पत्नी अमिता से शुरू हो गई और दोनों के बीच सहमति से शारीरिक संबंध भी बने। 10 मई को अधिक नशे में होने की वजह से देर रात्रि दीपक के घर उसकी पत्नी अमिता से मिलने गया था, जहां दोनों शारीरिक संबंध बनाने लगे। इसी दौरान दीपक ने यह देख लिया तो दोनों में बहसबाजी होने लगी। इसी दौरान सतेंद्र नेगी ने चुन्नी से दीपक का गला घोट दिया और जिससे उसके नाक से खून आ गया। अमिता पति को अंदर कमरे में ले गई और फिर सतेंद्र नेगी वहां से निकल गया है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts