Connect with us

Kasturi News

अपराध

जिंदा रही तो पागल हो जाउंगी….हल्द्वानी में पति की मौत के बाद महिला ने भी फांसी लगाकर जान दी, पिता की मौत के बाद बेटे के सर से उठा मां का भी साया

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी में महिला ने दी जान, पीछे छोड़ा दर्द भरा सुसाइड नोट

हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र स्थित जज फार्म इलाके में एक महिला द्वारा आत्महत्या किए जाने की दुखद घटना सामने आई है। महिला ने किराये के मकान में फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, 43 वर्षीय विमला सती अपने बेटे और सास के साथ किराये के मकान में रह रही थीं। बताया जा रहा है कि करीब एक वर्ष पहले उनके पति ने भी आत्महत्या कर ली थी, जिसके बाद से वह मानसिक तनाव में चल रही थीं।

घटना से पहले महिला ने एक सुसाइड नोट भी लिखा, जिसमें उसने अपनी मौत के लिए स्वयं को जिम्मेदार ठहराया। नोट में उसने अपनी मानसिक स्थिति का जिक्र करते हुए जीवन से हार मान लेने की बात कही है। पुलिस ने यह नोट मौके से बरामद कर लिया है और जांच में शामिल किया है।

गुरुवार सुबह जब महिला अपने कमरे में नहीं दिखीं तो परिवार ने तलाश शुरू की। इसी दौरान मकान के एक कमरे में खिड़की से झांकने पर वह फंदे से लटकी हुई मिलीं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार, मृतका पहले एक कपड़े की दुकान में काम करती थीं। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। बताया जा रहा है कि परिवार पहले से ही एक बड़े सदमे से गुजर रहा था और अब इस घटना ने बेटे को गहरे आघात में डाल दिया है।

 

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in अपराध

Recent Posts

Facebook

Trending Posts