Connect with us

Uncategorized

मौत के कुएं में हरीश, संभल जाएं बागी

हल्द्वानी। पूर्व सीएम और वरिष्ठ भाजपा नेता विजय बहुगुणा ने कहा है कि कांग्रेस के हरीश रावत का यह चुनाव उनके लिए मौत का कुआं साबित होगा। कहा कि तमाम जगहों से हारने के बाद आखिर में रावत ने लालकुआं सीट चुनी है जहां उनका कोई जनाधार नहीं है। उन्होंने भाजपा के बागी उम्मीदवारों को चेतावनी देते हुए कहा कि नामांकन वापस नहीं लेने की स्थिति में पार्टी उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई करेगी। भाजपा संभाग कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में बहुगुणा, हरीश रावत के खिलाफ काफी हमलावर दिखे। उनका कहना था कि हरीश रावत ने सीएम रहते दो जगहों से विधानसभा चुनाव हारा। यहां भी वह तय नहीं कर पा रहे थे कि आखिर कहां से चुनाव लड़ें। लालकुआं में पहले कांग्रेस ने प्रत्याशी घोषित भी कर दिया और हरीश रावत ने आखिर में वहां से लडऩे का मन बनाया है जो उनकी राजनीतिक जीवन की सबसे बड़ी हार होगी। भाजपा के बागी प्रत्याशियों के सवाल पर उनका कहना था कि जहां-जहां भी बागियों ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन किया है, वह पार्टी विचारधारा और अनुशासन के खिलाफ है। चेतावनी देते हुए कहा कि अगर बागयिों ने नामांकन वापस नहीं लिया तो पार्टी उनके खिलाफ कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई करेगी।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts