Connect with us

अपराध

हरिद्वार भूमि घोटाला: विजिलेंस का बड़ा एक्शन, आरोपी IAS अधिकारियों समेत 11 ठिकानों पर छापेमारी

 

हरिद्वार भूमि घोटाला: विजिलेंस का बड़ा एक्शन, आरोपी IAS अधिकारियों समेत 11 ठिकानों पर छापेमारी

 

दिल्ली, लखनऊ, देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर और रुद्रप्रयाग में एक साथ कार्रवाई, अहम दस्तावेज खंगाले गए

देहरादून/हरिद्वार। हरिद्वार भूमि घोटाले की जांच में विजिलेंस ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी आईएएस अधिकारियों और अन्य आरोपियों के ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। विजिलेंस की टीमें दिल्ली, लखनऊ, देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर और रुद्रप्रयाग समेत कुल 11 आवासों व कार्यालयों पर पहुंचीं, जहां महत्वपूर्ण दस्तावेजों की जांच की गई।

बताया जा रहा है कि छापेमारी के दौरान कई अहम दस्तावेज विजिलेंस के कब्जे में आए हैं, जिनकी जांच की जा रही है। इससे पहले हरिद्वार भूमि घोटाले में आईएएस अधिकारी वरुण चौधरी समेत 10 आरोपियों के खिलाफ विजिलेंस सेक्टर देहरादून में मुकदमा दर्ज किया गया था।

गौरतलब है कि सरकार ने पूर्व जिलाधिकारी हरिद्वार पर वृहद दंड (मेजर पेनल्टी) और तत्कालीन नगर आयुक्त रहे आईएएस वरुण चौधरी की बर्खास्तगी की संस्तुति भी की है। विजिलेंस अब मामले में जुटाए गए दस्तावेजों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Continue Reading

More in अपराध

Recent Posts

Facebook

Trending Posts