Connect with us

Uncategorized

पिता के खिलाफ तहरीर,पत्नी की हत्या में गिरफ्तार कैदी से अब बेटी को जान का खतरा

हल्द्वानी। पत्नी की हत्या करने पर जेल की सजा भुगत रहा व्यक्ति अब अपनी बेटी की जान के पीछे पड़ गया है और वजह है बेटी का पिता के खिलाफ कोर्ट में गवाही देना. हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने इस संबंध में कोतवाली पुलिस में तहरीर दी है, जिसमें उसने अपने पिता से जान का खतरा बताया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
तल्ली हल्द्वानी मयूर विहार की रहने वाली एक महिला ने पुलिस में तहरीर देते हुए बताया साल 2008 में उसके पिता सुखदेव सिंह ने उसकी मां की हत्या की थी. कोर्ट में उसने और उसकी मौसी ने पिता के खिलाफ गवाही दी, जिसके बाद कोर्ट ने सुखदेव सिंह को उम्रकैद की सजा सुनाते हुए चमोली जेल भेज दिया था.
वहीं, कुछ दिन पूर्व उसकी दादी के निधन पर सुखदेव सिंह पैरोल पर न्यूरिया पीलीभीत उत्तर प्रदेश आया. महिला का आरोप है कि इस बीच वो लगातार फोन कर उसे और उसकी मौसी को जान से मारने की धमकी देता रहा. यही नहीं, हत्यारा पिता अब उसके जान के पीछे पड़ा हुआ है. गुरुवार को उसने बेटी के ससुराल हल्द्वानी पहुंचकर उसको जान से मारने की धमकी दी. महिला ने हत्या की सजा काट रहे पिता से जान का खतरा बताते हुए हल्द्वानी कोतवाली से इस मामले में पिता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

उधर, कोतवाल हरेंद्र चौधरी ने बताया पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है. आरोपी की तलाश की जा रही है. जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Advertisement
Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts