Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

गरमाई राजनीति: पूर्व सीएम हरीश रावत के घर पहुंची CBI, स्टिंग का जिन्न फिर बाहर

खबर शेयर करें -

देहरादून: पूर्व CM हरीश रावत को लेकर स्टिंग एक बार फिर चर्चा में हैं। इस मामले में सीबीआई ने केस फाइल किया है। मामले में अब CBI ने पूर्व सीएम को नोटिस भी दे दिया है। हालांकि, हरीश रावत का कहना है कि जिस वक्त नोटिस लेकर सीबीआई मेरे घर पहुंची मैं घर पर नहीं था। उन्होंने इसको लेकर फेसबुक पर एक पोस्ट भी लिखी है।

हरीश रावत की फेसबुक पोस्ट 

दोस्तो CBI के नोटिस के संबंध में मैंने आपसे कहा था कि मैं पूरा सहयोग करूंगा! क्योंकि ज्यों-ज्यों जांच आगे बढ़ेगी, न्यायालय के विभिन्न स्तरों पर तर्क-वितर्क आएंगे, तो जो हमारे ऊपर आरोप लगे हैं और भाजपा ने जिस तरीके से उन आरोपों को दुष्प्रचारित किया है, एक भ्रम पैदा किया है।

मेरे सार्वजनिक जीवन के हित में है कि वो बातें, पूरी स्थितियां उत्तराखंड और देश के लोगों के सामने स्पष्ट हों। मगर CBI इतनी जल्दी में है कि आज सुबह जब मैं कुछ दोस्तों को ईद की मुबारकबाद देने गया था तो उस दौरान मेरे घर पर नोटिस लेकर के पहुंच गए, मैं घर पर था नहीं। फिर मैंने निश्चय किया है कि मैं उनको खुद आमंत्रित करूं कि आएं और चाहें तो आज अर्थात 29 जून को ही मुझे नोटिस सर्व कर दें।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts