Connect with us

अपराध

हल्द्वानी : बेटी की का कार्ड बांटने जा रहे थे पिता : शादी से पहले रहस्यमय मौत—भुजियाघाट के गधेरे में मिला पोस्टमैन का शव, हत्या या आत्महत्या पर सस्पेंस

खबर शेयर करें -

बेटी की का कार्ड बांटने जा रहे थे पिता : शादी से पहले रहस्यमय मौत—भुजियाघाट के गधेरे में मिला पोस्टमैन का शव, हत्या या आत्महत्या पर सस्पेंस

नैनीताल जिले के भुजियाघाट क्षेत्र में शनिवार शाम एक 52 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान बैलपोखरा के बंदरजूड़ा निवासी नवीन चंद्र के रूप में हुई है, जो कोटाबाग स्थित पवलगढ़ पोस्ट ऑफिस में पोस्टमैन के पद पर तैनात थे। उनकी मौत अब रहस्य बन गई है—यह हादसा है, आत्महत्या या फिर हत्या—इस पर स्पष्टता नहीं हो सकी है।

बताया जा रहा है कि आगामी 21 अप्रैल को उनकी बड़ी बेटी भावना की शादी प्रस्तावित थी। इसी सिलसिले में नवीन चंद्र घर से पैतृक गांव सुयालबाड़ी (अल्मोड़ा) में शादी के कार्ड बांटने के लिए निकले थे। शुक्रवार रात उन्होंने परिवार से फोन पर बातचीत भी की थी और भवाली में रुककर शनिवार सुबह आगे जाने की बात कही थी। इसके बाद उनका मोबाइल बंद हो गया और उनसे संपर्क नहीं हो सका।

शनिवार को भुजियाघाट के गधेरे में उनका शव मिलने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची जल पुलिस टीम ने शव को पानी से बाहर निकाला। बताया गया कि जिस स्थान पर शव मिला, वहां पानी की गहराई करीब 8 से 10 फीट है। शव की स्थिति संदिग्ध थी—पैर मुड़े हुए थे और शरीर के कुछ हिस्सों पर रपटने जैसे निशान मिले, हालांकि किसी तरह की गंभीर चोट के निशान नहीं पाए गए।

सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि जब नवीन चंद्र को सुयालबाड़ी जाना था, तो वह भुजियाघाट कैसे पहुंचे। इसके अलावा उनका मोबाइल फोन भी बरामद नहीं हुआ है, जिससे शक और गहराता जा रहा है।

पहचान के लिए बैग में मिले आधार कार्ड ने अहम भूमिका निभाई। जल पुलिसकर्मी प्रताप ने बताया कि शव के पास मिले काले बैग से आधार कार्ड बरामद हुआ, जिससे उनकी शिनाख्त संभव हो सकी। साथ ही बैग में रखे शादी के कार्ड पर छपे प्रिंटिंग प्रेस के नंबर के माध्यम से परिजनों तक सूचना पहुंचाई गई। व्हाट्सएप पर फोटो भेजने के बाद उनके चचेरे भाई धीरज गुणवंत ने पहचान की पुष्टि की।

रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हर पहलू—हादसा, आत्महत्या और हत्या—को ध्यान में रखते हुए पड़ताल की जा रही है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in अपराध

Recent Posts

Facebook

Trending Posts