Connect with us

Uncategorized

Uttarakhand Election 2022 : विधायक ठुकराल को नहीं मना सके केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट

रुद्रपुर : केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने भाजपा के बागी प्रत्याशी विधायक राजकुमार ठुकराल को मनाने की कोशिश की,मगर ठुकराल ने पर्चा वापस लेने से मना कर दिया। चुनावी समर में वह निर्दल से डंट गए हैं। इसे लेकर भाजपा में बेचैनी बढ़ गई है। इससे रुद्रपुर विधानसभा सीट पर चुनावी समीकरण बदल गए हैं। राजनीति के चाणक्य हार जीत का गुणा-गणित लगाने में जुट गए हैं।

केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री भट्ट ने सोमवार को ओमेक्स कालोनी निवासी हरविंदर सिंह हरजीत के आवास पर बागी प्रत्याशी राजकुमार ठुकराल को पर्चा वापस लेने को कहा तो ठुकराल ने चुनाव मैदान से न हटने की बात कही। दो बार से भाजपा से विधायक रहे ठुकराल तराई के कद्दावर व कांग्रेस के पूर्व कैबिनेट मंत्री तिलकराज बेहड़ को हराया था। कथित आडियो व विडीयो इंटरनेट मीडिया में वायरल होने पर भाजपा ने ठुकराल का टिकट काट दिया और भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा पर भरोसा जताया।

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने फोन पर ठुकराल को मनाने की कोशिश की थी,मगर ठुकराल चुनाव लडऩे की जिद पर अड़े रहे। लंबे समय से जनता के बीच में रहने वाले ठुकराल जीत की उम्मीद के साथ चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा के मजबूत चुनावी प्रबंधन व संगठन के साथ स्वच्छ छवि भाजपा प्रत्याशी शिव अरोरा चुनाव मैदान में है। अब चुनाव मैदान में भाजपा प्रत्याशी शिव अरोरा, कांग्रेस से मीना शर्मा, बसपा से चंद्रकेश्वर राव, सपा से सतपाल ठुकरा निर्दल राजकुमार ठुकराल सहित नौ प्रत्याशी रह गए। जबकि निर्दल प्रत्याशी संजय ठुकराल व अमलेश कोली ने पर्चा वापस ले लिया है। यहां पर त्रिकोणी रोचक मुकाबला होगा।हालांकि जीत किस करवट बैठेगी, यह तो चुनाव के बाद ही पता चल पाएगा।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts