Connect with us

Uncategorized

Uttarakhand Election 2022 : जानिए कितनी संपत्ति के मालिक हैं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

खटीमा : विधानसभा सीट खटीमा से प्रत्याशी व सीएम पुष्कर सिंह धामी के पास 1,34,37,500 रुपए की चल-अचल संपत्ति है। 2017 के शपथपत्र में उनकी आय 28.32 लाख रुपए थी। इस बार दिए शपथपत्र में धामी के पास 56,800 रुपए की नगदी है। उनके बैंक खाते में 1,10,79,982 रुपये जमा हैं। जबकि 49,67,584 रुपए का बैंक लोन भी उन पर है। अचल संपत्ति 1.46 करोड़ की है। अन्य संपत्ति में जेवरात, एलआइसी, एनएससी, राइफल, रिवाल्वर भी उनके पास हैं। पत्नी गीता धामी आभूषण समेत 48,94,872 रुपए की मालकिन हैं।

कापड़ी पर चल संपत्ति से ज्यादा कर्ज

कांग्रेस के प्रत्याशी भुवन कापड़ी की आर्थिक स्थिति अन्य प्रत्याशियों से कमजोर है। उनके पास नगद 40 हजार रुपए है। उनकी कुल संपत्ति 7,81,481 रुपए है। जिसमें एक तोला सोना व 1,48,240 रुपए बैंक में हैं। अचल संपत्ति 34 लाख रुपए है। उन पर 12,82,994 रुपए बैंक लोन है।

सबसे धन्ना सेठ हैं आप पार्टी के प्रत्याशी कलेर

आप पार्टी के प्रत्याशी एसएस कलेर की आर्थिक स्थिति बेहतर है। उनके पास पांच लाख रुपए नगद हैं। चल संपत्ति 1,74,48,192 रुपए की है। पांच ट्रक, एक वैगनआर कार के अलावा कलेर 17.90 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति के मालिक हैं। भीमताल में रिजार्ट भी है। कलेर पर 1.63 करोड़ रुपये का बैंक कर्ज है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts