Connect with us

उत्तराखण्ड

अस्मिता सेपक टाकरा सिटी लीग में दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल बना चैंपियन

अस्मिता सेपक टाकरा सिटी लीग में दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल बना चैंपियन

 

हल्द्वानी। बालिकाओं को खेलों से जोड़ने के उद्देश्य से द सेपक टाकरा एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की ओर से 27 अगस्त को द शिवालिक इंटरनेशनल स्कूल में अस्मिता सेपक टाकरा सिटी लीग-2026 का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में हल्द्वानी के विभिन्न विद्यालयों की 100 से अधिक बालिका खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया।

 

 

प्रतियोगिता का उद्घाटन शिवालिक इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंधक रमेश चंद्र शर्मा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। सेमीफाइनल में यूनिवर्सल कॉन्वेंट ने इंस्पिरेशन स्कूल को 2-0 से, जबकि दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल ने मेजबान शिवालिक स्कूल को 2-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई।
फाइनल मुकाबले में दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए यूनिवर्सल कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल को पराजित कर खिताब अपने नाम किया। यूनिवर्सल स्कूल उपविजेता रहा। समापन पर इंस्पिरेशन स्कूल के प्रबंधक दीपक बलुटिया ने विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी और मेडल प्रदान किए।

 

अस्मिता सेपक टाकरा सिटी लीग में दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल बना चैंपियन

एसोसिएशन के चेयरमैन डॉ. नागेंद्र शर्मा ने कहा कि अस्मिता कार्यक्रम के माध्यम से बालिकाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित किया जा रहा है। भविष्य में भी ऐसे आयोजन जारी रहेंगे। प्रतियोगिता में प्रगति, किरण, श्वेता, गौरव और योगेश पांडेय ने निर्णायक की भूमिका निभाई।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

Recent Posts

Facebook

Trending Posts