Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में कोरोना की दस्तक, एसटीएच में मिला पहला मरीज… स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

 

हल्द्वानी में कोरोना की दस्तक, एसटीएच में मिला पहला मरीज… स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

हल्द्वानी। हल्द्वानी में एक बार फिर कोरोना वायरस की एंट्री ने स्वास्थ्य विभाग की सतर्कता बढ़ा दी है। डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय (एसटीएच) में भर्ती रामपुर जिले की 76 वर्षीय महिला की जांच रिपोर्ट में SARS-CoV-2 संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके बाद अस्पताल प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने एहतियाती कदम तेज कर दिए हैं।

 

 

चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अरुणा जोशी के अनुसार, कैमरी (बिलासपुर), जिला रामपुर निवासी महिला के थ्रोट स्वैब की जांच में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। फिलहाल मरीज की स्थिति सामान्य बनी हुई है और उसे ऑक्सीजन की आवश्यकता नहीं है। मरीज को अस्पताल के वार्ड-सी में बने पृथक क्यूबिकल में आइसोलेट कर इलाज दिया जा रहा है।

 

 

मामले की जानकारी मुख्य चिकित्साधिकारी रामपुर, राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी, कंट्रोल रूम और सीएमओ नैनीताल को भेज दी गई है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमित महिला के संपर्क में आए लोगों की कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग और निगरानी के निर्देश जारी कर दिए हैं।

 

 

अधिकारियों का कहना है कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और घबराने की आवश्यकता नहीं है, लेकिन लोगों से सावधानी बरतने और कोविड संबंधी एहतियात अपनाने की अपील की गई है।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

Recent Posts

Facebook

Trending Posts