Connect with us

अपराध

45 हजार की रिश्वत लेते कांस्टेबल गिरफ्तार, नैनीताल में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई

खबर शेयर करें -

 

45 हजार की रिश्वत लेते कांस्टेबल गिरफ्तार, नैनीताल में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 45 हजार की रिश्वत लेते कांस्टेबल गिरफ्तार

नैनीताल जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भवाली थाना क्षेत्र की बेतालघाट चौकी में तैनात कांस्टेबल दीपक सामन्त को 45 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पुलिसकर्मी को रविवार को विजिलेंस की ट्रैप टीम ने पकड़ा।

 

 

मामला उस समय सामने आया जब शिकायतकर्ता ने विजिलेंस के टोल फ्री नंबर 1064 पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में आरोप लगाया गया कि चौकी में तैनात पुलिसकर्मी खनन कार्य में लगे लोगों से 65 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा था। रिश्वत नहीं देने पर खनन कार्य रुकवाने, वाहनों को रोकने, चालान करने और वाहन सीज करने की धमकी दी जा रही थी।

 

 

शिकायत के बाद सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर हल्द्वानी ने मामले की प्रारंभिक जांच की, जिसमें आरोप सही पाए गए। इसके बाद पुलिस अधीक्षक सतर्कता अधिष्ठान के निर्देश पर निरीक्षक के नेतृत्व में ट्रैप टीम गठित की गई। टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए आरोपी कांस्टेबल को शिकायतकर्ता से 45 हजार रुपये लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।

 

 

बताया जा रहा है कि आरोपी दीपक सामन्त मूल रूप से खटीमा के चकरपुर क्षेत्र का निवासी है। उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

 

 

वहीं, निदेशक सतर्कता डॉ. वी. मुरूगेशन ने सफल कार्रवाई करने वाली विजिलेंस टीम को नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है। विजिलेंस विभाग ने आम जनता से भी भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों की शिकायत हेल्पलाइन नंबर 1064 और 9456592300 पर करने की अपील की है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in अपराध

Recent Posts

Facebook

Trending Posts