Connect with us

Uncategorized

कोबरा ने जीता मुकाबला

मां स्याही देवी किक्रेट प्रतियोगिता
अल्मोड़ा/ ग्राम ढैली में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में आज दो मुकाबले खेले गए जिसमें पहला मुकाबला धामस A व मटेला के बीच खेला गया।
पहले मुकाबले में धामस A ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 96 रन बनाए जवाब में मटेला की टीम निर्धारित 12 ओवर में 93रन ही बना सकी ।
वहीं दूसरा मुकाबला पसेड़ व कोबरा 11 के बीच खेला गया जिसमें पसेड़ ने टास जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। कोबरा 11 के सलामी बल्लेबाज विक्की के 23 गेंदों पर 75 रन की पारी की मदद से कोबरा 11 ने 120रनों का लक्ष्य रखा जिसके जवाब में पसेड़ निर्धारित 12 ओवर में 93 रन ही बना सकी। इस अवसर राजेंद्र जोशी, गिरीश शर्मा, मदन शर्मा, भुवन जोशी, गिरीश जोशी, प्रयाग दत्त जोशी, राकेश जोशी समेत ग्राम ढैली , बसर ,कुज्याडी,बस गांव, के तमाम खेल प्रेमी मौजूद रहे।

Advertisement
Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts