Connect with us

उत्तराखण्ड

शहीद बीरेश्वर गोस्वामी के परिजनों से मिले सीएम धामी, बोले- पूरा उत्तराखंड परिवार के साथ खड़ा

 

शहीद बीरेश्वर गोस्वामी के परिजनों से मिले सीएम धामी, बोले- पूरा उत्तराखंड परिवार के साथ खड़ा

अल्मोड़ा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को अल्मोड़ा के पांडेखोला स्थित शहीद लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी के घर पहुंचे। उन्होंने शहीद के माता-पिता, भाई और अन्य परिजनों से मुलाकात कर उनका हाल जाना और शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं।

मुख्यमंत्री ने शहीद बीरेश्वर गोस्वामी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि देश की रक्षा के लिए दिया गया उनका सर्वोच्च बलिदान हमेशा याद रखा जाएगा। उनकी वीरता और समर्पण आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेगा।

सीएम धामी ने परिवार को भरोसा दिलाया कि इस कठिन समय में राज्य सरकार और पूरा उत्तराखंड उनके साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि शहीदों के सम्मान और उनके आश्रितों की देखभाल सरकार की प्राथमिकता है।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने अल्मोड़ा में शहीद लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी के नाम पर एक भव्य गेट बनाए जाने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि शहीद की स्मृति को हमेशा जीवंत रखा जाएगा।

बता दें कि लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी जम्मू-कश्मीर के राजौरी क्षेत्र में सेना के अभियान के दौरान देश की सेवा करते हुए शहीद हुए थे। उनके बलिदान के बाद पूरे अल्मोड़ा में शोक की लहर दौड़ गई थी।

इस अवसर पर मेयर अजय वर्मा, दायित्वधारी गोविंद सिंह पिलख्वाल सहित जनप्रतिनिधि, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

Recent Posts

Facebook

Trending Posts