Connect with us

Uncategorized

Uttarakhand Chunav 2022: उत्‍तराखंड में 70 विधानसभा सीटों के लिए 632 प्रत्याशियों के बीच होगी चुनावी जंग

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 के लिए राज्‍य की कुल 70 विधानसभा सीटों पर अब 632 प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं। आज सोमवार को नाम वापसी के अंतिम दिन कुल 95 दावेदारों ने अपने नामांकन वापस लिए। इसके बाद 70 सीटों पर 632 प्रत्‍याशी मैदान में हैं। सबसे ज्‍यादा 117 प्रत्‍याशी देहरादून जनपद की दस विधानसभा सीटों पर हैं, जबकि सबसे कम चंपावत जनपद की दो विधानसभा सीटों पर 14 प्रत्‍याशी मैदान में हैं।

देहरादून जनपद की 10 विधानसभा सीटों पर 117 प्रत्याशी मैदान में

देहरादून जिले की 10 विधानसभा सीटों पर 117 प्रत्याशी चुनावी दंगल में आमने-सामने हैं। आज 141 प्रत्याशियों में से 24 प्रत्याशियों ने नामांकन वापस लेते हुए चुनाव से हाथ खींच लिए हैं। डोईवाला सीट पर सर्वाधिक सात प्रत्याशियों ने नाम वापस लिया है। वहीं, चकराता विधानसभा सीट पर किसी भी प्रत्याशी ने नाम वापस नहीं लिया।

उत्‍तराखंड में किस जिले में कितने प्रत्याशी मैदान में

  • देहरादून – 117
  • हरिद्वार – 110
  • यूएस नगर – 72
  • नैनीताल – 63
  • अल्मोडा -50
  • पौड़ी – 47
  • टिहरी -38
  • चमोली – 31
  • पिथौरागढ़ – 28
  • रुद्रप्रयाग -25
  • उत्तरकाशी – 23
  • बागेश्वर – 14
  • चम्पावत -14
Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts