Connect with us

Uncategorized

गोल्ज्यू संदेश यात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, लिया आशीर्वाद

नैनीताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जनपद नैनीताल के भीमताल विकासखंड के क्षेत्रातर्गत सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में आगमन हुआ। अपने निर्धारित समयानुसार मुख्यमंत्री सैनिक स्कूल घोड़ाखाल मैदान पर बने हेलीपैड पर पहुंचे। इसके बाद श्री गोल्ज्यू संदेश यात्रा के समापन कार्यक्रम मैं प्रतिभा करते हुए पत्नी श्रीमती गीता धामी के साथ पूजा अर्चना की और गोल्य्यू महाराज का आशीर्वाद लेते हुए प्रदेश की आवाम की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। प्रदेश में पर्यटन, शिक्षा चिकित्सा तथा कृषि क्षेत्र मैं उन्नति , शांतिपूर्ण चले इसके लिए भी श्री धामी ने गोल्ज्यू महाराज मंदिर में प्रार्थना की भक्तों के साथ प्रसाद ग्रहण किया।
इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया, विधायक भीमताल राम सिंह कैड़ा, सरिता आर्य, कुमाऊं डीआईजी नीलेश आनंद भरणे, जिलाधिकारी सिह गर्ब्याल ,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट, मुख्य विकास अधिकारी डॉ संदीप तिवारी, अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी, संयुक्त मजिस्ट्रेट प्रतीक जैन,एसडीएम धारी योगेश मेहरा, राहुल साह, भाजपा के जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट,गोल्ज्यू मंदिर हीरानगर के संस्था अध्यक्ष गणेश मार्तोलिया, सचिव विजय भट्ट पूर्व पालिका अध्यक्ष मुकेश जोशी, नैनीताल यात्रा संयोजक नीरज जोशी, समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी, पार्टी कार्यकर्ता, एव भक्तो जनो की भारी जन समूह उपस्थित रहा।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts