Connect with us

उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने विकास कार्यों के लिए खोला खजाना, प्रदेशभर में 100 करोड़ से अधिक की योजनाओं को मंजूरी, यहां देखें आपके क्षेत्र को क्या मिला

खबर शेयर करें -

मुख्यमंत्री धामी ने विकास कार्यों के लिए खोला खजाना, प्रदेशभर में 100 करोड़ से अधिक की योजनाओं को मंजूरी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के विभिन्न जनपदों और विधानसभा क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति देने के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाओं और निर्माण कार्यों के लिए करोड़ों रुपये की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया है। स्वीकृत योजनाओं में सड़क, पुल, स्वास्थ्य, पर्यटन, सुरक्षा, शिक्षा और धार्मिक स्थलों के विकास से जुड़े कार्य शामिल हैं।

 

 

मुख्यमंत्री ने जनपद नैनीताल के रामनगर क्षेत्र में ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक के ऑटोमेशन निर्माण के लिए 3.68 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की है। इसके अलावा कोषागार रुद्रप्रयाग के अनावासीय भवन की मरम्मत, रंग-रोगन, टाइलिंग, पैनलिंग एवं विद्युतीकरण कार्य के लिए 38.06 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

 

 

देहरादून स्थित पुलिस संचार प्रशिक्षण केंद्र, धौरणखास में प्रस्तावित 150 केएलडी एसटीपी निर्माण एवं साइट विकास के लिए 2.73 करोड़ रुपये तथा हरिद्वार जिले के बहादराबाद औद्योगिक क्षेत्र में फायर स्टेशन की स्थापना के लिए 9.45 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है।

 

 

पूर्णागिरि यात्रा मार्ग पर लगेंगी स्ट्रीट लाइटें

मुख्यमंत्री ने चम्पावत विधानसभा क्षेत्र में ककराली टनकपुर से मां पूर्णागिरि धाम तक यात्रा मार्ग पर विद्युत विभाग द्वारा स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए 5 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है। इसके तहत प्रथम किस्त के रूप में 2 करोड़ रुपये जारी किए जाएंगे।

 

 

वहीं पिथौरागढ़ जिले के डीडीहाट विधानसभा क्षेत्र के लोहारगांव में आंतरिक संपर्क मार्ग निर्माण के लिए 70.87 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं, जिसमें प्रथम किस्त के तौर पर 42.52 लाख रुपये जारी होंगे।

 

 

शिक्षा और पर्यटन से जुड़ी योजनाओं को भी मंजूरी

चम्पावत विधानसभा क्षेत्र के जवाहर नवोदय विद्यालय लटौली में छात्र-छात्राओं के व्यायाम के लिए ओपन जिम निर्माण हेतु 99.44 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इसमें प्रथम किस्त के रूप में 59.66 लाख रुपये दिए जाएंगे।

पौड़ी गढ़वाल के यमकेश्वर क्षेत्र में जानकी पुल से चौरासी कुटिया तक संपर्क मार्ग को बीटल्स स्ट्रीट के रूप में विकसित करने के लिए 85.74 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। प्रथम किस्त में 51.44 लाख रुपये जारी किए जाएंगे।

पिथौरागढ़ के धारचूला विधानसभा क्षेत्र में ग्राम उच्छैदी नन्दा मंदिर से खोली बन तक पैदल मार्ग निर्माण के लिए 81.43 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है। इसके तहत पहली किस्त में 48.85 लाख रुपये जारी होंगे।

 

 

 

 

धार्मिक स्थलों और ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्य

चम्पावत जिले के लोहाघाट विधानसभा क्षेत्र के डुंगरीफर्तयाल गांव में शिव मंदिर सौंदर्यीकरण के लिए 75 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इसमें प्रथम किस्त के रूप में 45 लाख रुपये दिए जाएंगे।

बागेश्वर जिले के कपकोट विधानसभा क्षेत्र की सरयू वैली और शामा क्षेत्र में विद्युत सब स्टेशन स्थापना के लिए 5 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है। इसके तहत पहली किस्त में 2 करोड़ रुपये जारी होंगे।

 

 

 

 

चम्पावत विधानसभा क्षेत्र के मां पूर्णागिरि धाम के सेलागाड़ गांव में इंटरलॉकिंग टाइल्स कार्य के लिए 19.68 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

 

 

 

नैनीताल जिले के भीमताल विधानसभा क्षेत्र के ओखलकांडा ब्लॉक स्थित कैड़ागांव के कैड़ाकोट बुग स्थल और धारी के मौनीबाग आश्रम में धर्मशाला निर्माण के लिए 87.95 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इसमें प्रथम किस्त के रूप में 52.77 लाख रुपये जारी किए जाएंगे।

 

 

गोल्डन कार्ड संचालन के लिए 75 करोड़ मंजूर

मुख्यमंत्री ने राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण के अंतर्गत संचालित गोल्डन कार्ड योजना के सुचारू संचालन और लंबित देयकों के भुगतान के लिए राज्य बजट से 75 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।

ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क और पुल निर्माण को गति

ग्रामीण निर्माण विभाग के अंतर्गत राज्य योजना, मुख्यमंत्री घोषणा, नाबार्ड योजना और विभिन्न सड़क एवं ट्रेस पुल निर्माण कार्यों के लिए प्रथम किस्त के रूप में 137.60 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है।

इसके तहत—

चमोली जिले के नन्दानगर विकासखंड की ग्राम पंचायत गोखमल्ला में अनुसूचित जाति बस्ती बगड़ गधेरे में पैदल पुलिया निर्माण के लिए 47.03 लाख रुपये।

देवाल विकासखंड के मुन्दोली-वाण मोटर मार्ग के वाण से भराण गांव मोटर मार्ग के सतह पुनर्लेपण एवं सुधारीकरण के लिए 43.36 लाख रुपये।

पौड़ी गढ़वाल के यमकेश्वर विकासखंड की ग्राम पंचायत सीला में सतेड (खासन) नदी पर बनसारी गांव के पास 30 मीटर स्पान स्टील ट्रस पैदल पुल निर्माण के लिए 47.21 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को सभी स्वीकृत योजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखण्ड

Recent Posts

Facebook

Trending Posts