Connect with us

Kasturi News

उत्तराखण्ड

पिथौरागढ़ से देहरादून 1 घंटे में, देहरादून-पिथौरागढ़ हवाई सेवा शुरू: एक घंटे में पूरी होगी दूरी, CM धामी ने किया शुभारंभ

खबर शेयर करें -

देहरादून-पिथौरागढ़ हवाई सेवा शुरू: एक घंटे में पूरी होगी दूरी, CM धामी ने किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को जॉलीग्रांट एयरपोर्ट से देहरादून-पिथौरागढ़-देहरादून विमान सेवा का शुभारंभ किया। रामनवमी के शुभ अवसर पर शुरू हुई इस सेवा के तहत अब 42 सीटर विमान से पिथौरागढ़ से देहरादून की दूरी महज एक घंटे में पूरी की जा सकेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह हवाई सेवा न केवल आम लोगों की सुविधा बढ़ाएगी, बल्कि सामरिक दृष्टि से भी बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि एक समय था जब हवाई यात्रा केवल संपन्न वर्ग तक सीमित मानी जाती थी, लेकिन आज नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आम नागरिक भी सस्ती दरों पर हवाई सफर कर रहा है।

उन्होंने बताया कि वर्ष 2016 में शुरू की गई UDAN योजना ने देश में नागरिक उड्डयन के क्षेत्र में नई क्रांति लाई है। इस योजना के तहत छोटे शहरों और दूरस्थ क्षेत्रों को हवाई नेटवर्क से जोड़कर लोगों को सस्ती सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने हाल ही में उड़ान योजना 2.0 को मंजूरी दी है, जिसके तहत अगले 10 वर्षों में लगभग 29 हजार करोड़ रुपये खर्च कर 100 नए हवाई अड्डे और 200 हेलीपैड विकसित किए जाएंगे। इससे टियर-2 और टियर-3 शहरों की हवाई कनेक्टिविटी और मजबूत होगी।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड जैसे पर्वतीय राज्य के लिए हवाई सेवाएं जीवन रेखा बन चुकी हैं। दुर्गम क्षेत्रों में जरूरी सामान पहुंचाने और गंभीर मरीजों को त्वरित उपचार के लिए बड़े अस्पतालों तक लाने में ये सेवाएं बेहद उपयोगी साबित हो रही हैं।

मुख्यमंत्री ने बताया कि वर्तमान में उड़ान योजना के तहत राज्य में 26 हवाई मार्ग संचालित हो रहे हैं। साथ ही, “उत्तराखंड एयर कनेक्टिविटी योजना” के तहत 6 मार्गों पर नियमित उड़ानें संचालित की जा रही हैं। बीते चार वर्षों में राज्य में हेलिपोर्ट की संख्या 2 से बढ़कर 12 और हेलीपैड 60 से बढ़कर 118 हो गए हैं।

उन्होंने कहा कि देहरादून-पिथौरागढ़ हवाई सेवा से क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी और सीमांत क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने में मदद मिलेगी। इसी क्रम में पिथौरागढ़ और मुनस्यारी के बीच हेली सेवा भी शुरू की गई है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि पिथौरागढ़ हवाई अड्डे के विकास के लिए 450 करोड़ रुपये की परियोजना पर काम चल रहा है। साथ ही नैनी सैनी हवाई अड्डे के अधिग्रहण के लिए भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण और राज्य सरकार के बीच एमओयू भी साइन किया गया है।

इस अवसर पर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू ने वीडियो संदेश के माध्यम से शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी भी मौजूद

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखण्ड

Recent Posts

Facebook

Trending Posts