Connect with us

अपराध

देहरादून में सनसनी: क्लब कनेक्शन से ब्रिगेडियर हत्याकांड, मालिक समेत चार गिरफ्तार

देहरादून में सनसनी: क्लब कनेक्शन से ब्रिगेडियर हत्याकांड, मालिक समेत चार गिरफ्ता

देहरादून में रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश कुमार जोशी की हत्या के मामले में पुलिस जांच ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। मामले में जेन-जी क्लब के मालिक संदीप कुमार सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि मुख्य शूटर शान्तनु त्यागी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना में इस्तेमाल किए गए अवैध हथियार क्लब के माध्यम से ही उपलब्ध कराए गए थे। जांच के दौरान यह सामने आया कि क्लब मालिक संदीप कुमार ने अपने कर्मचारियों को देसी तमंचे मुहैया कराए थे, जिनका इस्तेमाल वारदात में हुआ।

पुलिस के मुताबिक, घटना की रात जाखन स्थित जेन-जी बार में आदित्य चौधरी, शान्तनु त्यागी, कविश त्यागी और उनके साथियों का क्लब स्टाफ से विवाद हो गया था। कहासुनी इतनी बढ़ गई कि कर्मचारियों ने आदित्य चौधरी की स्कॉर्पियो गाड़ी का पिछला शीशा तोड़ दिया। इसके बाद दोनों पक्षों में तनाव और बढ़ गया।

विवाद के बाद आदित्य और उसके साथी वहां से निकल गए, लेकिन कुछ देर बाद स्कॉर्पियो सवार शान्तनु त्यागी ने अपने साथियों के साथ उनका पीछा किया। इसी दौरान उसने ऑटोमैटिक पिस्टल से फायरिंग कर दी, जिसमें एक गोली रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश कुमार जोशी को जा लगी, जिससे उनकी मौत हो गई।

जांच के दौरान शुरुआत में क्लब के कर्मचारियों ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन सख्ती से पूछताछ में पूरा घटनाक्रम सामने आ गया। पुलिस ने क्लब का लाइसेंस निरस्त करने और उसे सील करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।

फिलहाल फरार आरोपियों—शान्तनु त्यागी, कविश त्यागी, समीर चौधरी और वैभव—की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। मामले में आगे की जांच जारी

Continue Reading

More in अपराध

Recent Posts

Facebook

Trending Posts