Connect with us

अपराध

ब्रेकिंग बड़ी खबर : उत्तराखंड में भीषण दुर्घटना, पांच की मौत, भवाली-सेनिटोरियम रोड पर दर्दनाक हादसा, 100 फीट गहरी खाई में गिरी कार; एक गंभीर

ब्रेकिंग: भवाली-सेनिटोरियम रोड पर दर्दनाक हादसा, 100 फीट गहरी खाई में गिरी कार; पांच की मौत, एक गंभीर

भवाली में गुरुवार दोपहर बड़ा सड़क हादसा हो गया। भवाली-सेनिटोरियम मोटर मार्ग पर करीब दो बजे एक कार अनियंत्रित होकर लगभग 100 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार छह लोगों में से पांच की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है।

 

 

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, स्थानीय लोग और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गए। रेस्क्यू अभियान चलाकर घायलों और शवों को खाई से बाहर निकाला जा रहा है।

 

 

कोतवाल प्रकाश सिंह मेहरा ने बताया कि कार काफी गहरी खाई में गिरी है, जिसके चलते राहत कार्य में दिक्कतें आ रही हैं। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल भेजा जा रहा है।

हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुट गई है।

 

*मृतकों के नाम*

1- भूपेंद्र सिंह चुफाल निवासी खटीमा उम्र-48 वर्ष
2- सीमा कैड़ा चुफाल पत्नी भूपेंद्र सिंह चुफाल उम्र-45 वर्ष
3- वासु चुफाल पुत्र भूपेंद्र सिंह चुफाल उम्र- 19 वर्ष
4- रवी पुत्री भूपेंद्र सिंह चुफाल उम्र- 12 वर्ष
5- चालक अनुज कुमार मिश्रा पुत्र दया सागर मिश्रा निवासी अफसर नगर एलपीजी गोदाम आलम नगर लखनऊ उम्र 34

 

मुख्यमंत्री का संदेश…..

नैनीताल जनपद में वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगतों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

 

स्थानीय प्रशासन एवं SDRF द्वारा राहत एवं बचाव कार्य जारी है। ईश्वर से सभी घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूं।

Continue Reading

More in अपराध

Recent Posts

Facebook

Trending Posts