Connect with us

अपराध

ब्रेकिंग : मासूम शर्मा पर अश्लील टिप्पणी का आरोप, डीएवी पीजी कॉलेज देहरादून कार्यक्रम के बाद केस दर्ज

मासूम शर्मा पर अश्लील टिप्पणी का आरोप, डीएवी पीजी कॉलेज देहरादून कार्यक्रम के बाद केस दर्ज

देहरादून। राजधानी के DAV (PG) College में आयोजित एक सांस्कृतिक कार्यक्रम विवादों में आ गया है। कार्यक्रम के दौरान हरियाणवी लोक गायक Masoom Sharma पर मंच से कथित रूप से अभद्र, अश्लील और आपत्तिजनक शब्दों के प्रयोग का आरोप लगा है। इस मामले में थाना डालनवाला में उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, छात्र प्रतिनिधि प्रांचल नौनी (सत्यम शिवम छात्र संगठन, डीएवी पीजी कॉलेज) की ओर से 12 अप्रैल 2026 को थाना डालनवाला में एक लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया। शिकायत में कहा गया कि 11 अप्रैल 2026 को कॉलेज के करनपुर परिसर में आयोजित सार्वजनिक सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान गायक द्वारा मंच से आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया गया, जिससे वहां मौजूद छात्र-छात्राओं और आम जनता की भावनाएं आहत हुईं।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने Masoom Sharma के खिलाफ मु0अ0सं0 63/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 352, 79 और 351(3) में मामला दर्ज कर लिया है। घटना स्थल DAV (PG) College का करनपुर परिसर बताया गया है।

पुलिस के अनुसार, मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है और जांच के बाद नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इस पूरे घटनाक्रम को लेकर कॉलेज परिसर और छात्र संगठनों में चर्चा का माहौल बना हुआ

Continue Reading

More in अपराध

Recent Posts

Facebook

Trending Posts