Connect with us

अपराध

बड़ी खबर : मणिपुर में उत्तराखंड के दो वीर सपूत बलिदान, असम राइफल्स के जवानों की शहादत से प्रदेश में शोक

 

मणिपुर में उत्तराखंड के दो वीर सपूत बलिदान, असम राइफल्स के जवानों की शहादत से प्रदेश में शोक

 

अल्मोड़ा के वारंट अधिकारी बलवंत सिंह और पौड़ी के हवलदार चंद्र मोहन सिंह ने ड्यूटी के दौरान दिया सर्वोच्च बलिदान, कुमाऊं-गढ़वाल में शोक की लहर

 

देहरादून। मणिपुर के उखरुल जिले में ड्यूटी के दौरान उत्तराखंड के दो वीर जवानों ने देश की रक्षा करते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। असम राइफल्स में तैनात अल्मोड़ा निवासी वारंट अधिकारी बलवंत सिंह और पौड़ी निवासी हवलदार चंद्र मोहन सिंह के बलिदान की खबर से पूरे प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई है।

जानकारी के अनुसार, मणिपुर में संदिग्ध उग्रवादियों के हमले के दौरान दोनों जवानों ने कर्तव्य निभाते हुए प्राणों का बलिदान दिया। उनके बलिदान को प्रदेशवासियों ने नमन करते हुए परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

उत्तराखंड की सैन्य परंपरा हमेशा से गौरवशाली रही है। विशेषकर कुमाऊं क्षेत्र से बड़ी संख्या में युवा भारतीय सेना और विभिन्न सुरक्षा बलों में सेवाएं देकर देश की रक्षा में अपना योगदान दे रहे हैं। कुमाऊं के वीर जवानों ने अपने अदम्य साहस, अनुशासन और समर्पण से देश और देवभूमि का मान लगातार बढ़ाया है।

बलवंत सिंह और चंद्र मोहन सिंह का बलिदान भी उत्तराखंड की उसी वीर परंपरा की कड़ी है, जिसमें मातृभूमि की रक्षा को सर्वोच्च कर्तव्य माना जाता है। दोनों वीर जवानों की शहादत को देश हमेशा याद रखेगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शोकाकुल परिजनों के प्रति पूरे प्रदेश ने संवेदना व्यक्त की है और ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

Continue Reading

More in अपराध

Recent Posts

Facebook

Trending Posts