Connect with us

अपराध

बड़ी खबर : मुलायम सिंह के बेटे और अखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक यादव का निधन, 38 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस, मौत का कारण अभी पता नहीं

मुलायम सिंह के बेटे और अखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक यादव का निधन, 38 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

अखिलेश यादव के सौतेले भाई और भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का बुधवार सुबह निधन हो गया। 38 वर्षीय प्रतीक यादव को सुबह करीब 5:55 बजे लखनऊ के सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

 

 

जानकारी के मुताबिक बुधवार तड़के अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। हालांकि, अभी तक मौत के कारणों का आधिकारिक खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस को सूचना देने के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

 

 

सिविल अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. देवेश चंद्र पांडे ने बताया कि प्रतीक यादव को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था। घटना की सूचना मिलते ही राजनीतिक और सामाजिक जगत के लोगों का अस्पताल पहुंचना शुरू हो गया।

 

 

प्रतीक यादव, समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे थे। हालांकि वे सक्रिय राजनीति से दूर रहते थे। उन्होंने ब्रिटेन की यूनिवर्सिटी ऑफ लीड्स से पढ़ाई की थी और लखनऊ में रियल एस्टेट तथा फिटनेस व्यवसाय से जुड़े थे। वे ‘फिटनेस प्लैनेट’ जिम के मालिक थे और ‘जीव आश्रय’ नामक संस्था का संचालन भी करते थे।

 

 

प्रतीक यादव और अपर्णा यादव का विवाह 4 दिसंबर 2011 को सैफई में भव्य समारोह में हुआ था। दोनों के बीच लंबे समय से मित्रता और प्रेम संबंध था। उनके परिवार में पत्नी अपर्णा यादव और दो बेटियां हैं। बताया जा रहा है कि घटना के समय अपर्णा यादव लखनऊ में मौजूद नहीं थीं।

समाजवादी पार्टी ने सोशल मीडिया पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि “प्रतीक यादव का निधन अत्यंत दुखद है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।”

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी प्रतीक यादव के निधन पर दुख जताया है। वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने अखिलेश यादव और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

Advertisement
Continue Reading

More in अपराध

Recent Posts

Facebook

Trending Posts