Connect with us

अपराध

बड़ी खबर : 25 करोड़ से अधिक के भू-धोखाधड़ी सिंडिकेट का पर्दाफाश, मुख्य आरोपी धनंजय गिरी गिरफ्तार

बड़ी खबर : 25 करोड़ से अधिक के भू-धोखाधड़ी सिंडिकेट का पर्दाफाश, मुख्य आरोपी धनंजय गिरी गिरफ्तार

हल्द्वानी। कुमाऊं परिक्षेत्र में भोले-भाले लोगों के साथ करीब 25 करोड़ रुपये से अधिक की संगठित भूमि एवं वित्तीय धोखाधड़ी करने वाले बड़े गिरोह के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। एसआईटी ने मामले के मुख्य आरोपी ठेकेदार धनंजय गिरी को गिरफ्तार कर लिया है।

 

 

इस संगठित भू-धोखाधड़ी मामले में वर्ष 2018 से अब तक कुल नौ मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं, जिनमें से तीन मामलों की जांच वर्तमान में गहनता से चल रही है। वहीं 15 से 20 अन्य पीड़ितों की शिकायतें भी लगातार पुलिस के पास पहुंच रही हैं।

 

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए चार नवंबर 2025 को अपर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी की अध्यक्षता में एसआईटी का गठन किया गया था। हालांकि अपेक्षित स्तर की कार्रवाई न होने पर आईजी कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल ने 17 अप्रैल 2026 को पुरानी एसआईटी को भंग कर दिया।

 

 

इसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के सीधे पर्यवेक्षण तथा पुलिस अधीक्षक (अपराध एवं यातायात) जितेन्द्र चौधरी की अध्यक्षता में नई एसआईटी का गठन किया गया।

पुनर्गठित एसआईटी ने लगातार कार्रवाई करते हुए 21 मई 2026 को मुख्य आरोपी धनंजय गिरी को गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया है कि आरोपी एक संगठित सिंडिकेट के रूप में अवैध आर्थिक लाभ कमाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से धोखाधड़ी को अंजाम दे रहे थे।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 111 (संगठित अपराध) के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही अपराध से अर्जित अवैध संपत्तियों की पहचान कर ली गई है। इन संपत्तियों को जब्त करने की कार्रवाई बीएनएसएस की धारा 107 के तहत की जा रही है, ताकि भविष्य में पीड़ितों को उनकी क्षति की भरपाई कराई जा सके।

प्रशासन ने इन संपत्तियों के अवैध हस्तांतरण और बिक्री पर रोक लगाने के लिए जिलाधिकारी नैनीताल को भी आवश्यक पत्राचार किया है।

Continue Reading

More in अपराध

Recent Posts

Facebook

Trending Posts