Connect with us

अपराध

बड़ी खबर : पॉक्सो समेत गंभीर आरोपों के आरोपी व्यापारी नेता नरेश पाण्डेय पुलिस हिरासत में, देर रात घर पहुंची टीम ने दबोचा 

खबर शेयर करें -

 

पॉक्सो समेत गंभीर आरोपों के आरोपी व्यापारी नेता पुलिस हिरासत में, देर रात घर पहुंची टीम ने दबोचा

भवाली। नाबालिग छात्रा के यौन शोषण, जबरन गर्भपात कराने, दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और रंगदारी जैसे गंभीर आरोपों का सामना कर रहे भवाली व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पांडे को मंगलवार देर रात पुलिस ने उनके आवास से हिरासत में ले लिया। पुलिस का कहना है कि विवेचना में मिले साक्ष्यों के आधार पर आरोपी से पूछताछ की जा रही है और नियमानुसार आगे की कार्रवाई होगी।

 

 

पुलिस के अनुसार, नैनीताल के एक शिक्षण संस्थान में पढ़ने वाली छात्रा की शिकायत पर मल्लीताल कोतवाली में पॉक्सो सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में आरोपी की अग्रिम जमानत याचिका पहले निचली अदालत और बाद में उत्तराखंड हाईकोर्ट से भी खारिज हो चुकी है। इसके बाद से वह पुलिस की पहुंच से बाहर था।

 

 

मंगलवार रात आरोपी के घर पर होने की सूचना मिलने के बाद पुलिस की कई टीमें उसके आवास पर पहुंचीं। कार्रवाई की भनक लगते ही नरेश पांडे सोशल मीडिया पर लाइव हो गया और पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कई आरोप लगाए। करीब एक घंटे तक चले घटनाक्रम के बाद पुलिस उसे अपने साथ ले गई।

 

 

लाइव प्रसारण के दौरान आरोपी ने पुलिस पर बिना वारंट कार्रवाई करने, परिवार के साथ दुर्व्यवहार करने और झूठे मुकदमे में फंसाने का आरोप लगाया। उसने जहर पीने का दावा भी किया, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी। पुलिस ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि आरोपी जांच को प्रभावित करने और भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहा है।

 

 

पुलिस का यह भी कहना है कि जांच के दौरान कुछ अन्य महिलाओं ने भी आरोपी के खिलाफ महत्वपूर्ण साक्ष्य उपलब्ध कराए हैं, जिनकी जांच की जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दर्ज गंभीर मामलों में पूछताछ और अन्य वैधानिक प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। फिलहाल पूरे मामले की विवेचना जारी है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in अपराध

Recent Posts

Facebook

Trending Posts