Connect with us

अपराध

बड़ी खबर : उत्तराखंड एसएससी नकल रैकेट में बड़ी कार्रवाई, STF ने एक और आरोपी दबोचा

 

उत्तराखंड एसएससी नकल रैकेट में बड़ी कार्रवाई, STF ने एक और आरोपी दबोचा

 

देहरादून में उत्तराखंड एसटीएफ ने एसएससी भर्ती परीक्षा नकल रैकेट मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान दिल्ली निवासी ईश्वरी प्रसाद उर्फ इंद्रजीत शर्मा के रूप में हुई है। उसे नेहरू ग्राम स्थित सेंट जॉन अकादमी से पकड़ा गया, जहां वह कथित तौर पर परीक्षा में नकल कराने के लिए इलेक्ट्रॉनिक उपकरण स्थापित कर रहा था।

 

 

एसटीएफ के एसएसपी अजय सिंह के अनुसार आरोपी के कब्जे से एक लैपटॉप, चार मोबाइल फोन, दो इंटरनेट राउटर, 14 मिनी ब्लूटूथ डिवाइस, रिसीवर, सिम बॉक्स, बैटरियां और कई अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए गए हैं। साथ ही फर्जी पहचान पत्र भी मिले हैं।

 

 

जांच में सामने आया है कि आरोपी ने फरवरी 2026 में एमकेपी परीक्षा केंद्र पर आयोजित एसएससी ऑनलाइन परीक्षा के दौरान भी सर्वर रूम और गुप्त कक्ष तैयार कर नकल कराने में अहम भूमिका निभाई थी। यह वही मामला है जिसका भंडाफोड़ 13 फरवरी को हुआ था।

 

 

एसटीएफ अब तक इस गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर चुकी है। पूछताछ में यह भी सामने आया है कि सेंट जॉन अकादमी समेत कुछ अन्य परीक्षा केंद्रों के सर्वर भी प्रभावित किए गए थे।

मामले की गंभीरता को देखते हुए 18 मई को होने वाली एसएससी कांस्टेबल जीडी परीक्षा के लिए निर्धारित सेंट जॉन अकादमी परीक्षा केंद्र को सील कर दिया गया है। इसकी जानकारी एसएससी के क्षेत्रीय निदेशक को भी भेज दी गई है।

Continue Reading

More in अपराध

Recent Posts

Facebook

Trending Posts