राजनीति
बिग ब्रेकिंग: बिहार में नीतीश होंगे मुख्यमंत्री, दो डिप्टी सीएम भाजपा के खाते से
बिहार की राजनीति में फिर बहुत बड़ा बदलाव सामने आ गया है और नीतीश कुमार अब फिर भारतीय जनता पार्टी के साथ मिलकर नई सरकार बनाएंगे। साथ ही प्रदेश में भाजपा के कोटे से दो डिप्टी सीएम भी होंगे। बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी एवं भाजपा नेता विजय सिंह संभावित उपमुख्यमंत्री बताई जा रहे हैं। बताया जा रहा कि शाम को 5:00 बजे नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
इधर जनता दल यूनाइटेड के नेताओं का कहना है कि कांग्रेस की झूठ की वजह से महागठबंधन टूटा है। जनता दल यूनाइटेड के नेता कैसी त्यागी ने कहा कि कांग्रेस महागठबंधन टूटने की बहुत बड़ी वजह है। इधर बिहार की राजनीति में इस बदलाव के बाद राजनीति में भूचाल आ गया है। दरअसल शनिवार सुबह से ही बिहार की राजनीति में करवटें लेने की बात सामने आने लगी थी। बताया जाता है कि बिहार में उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बनना चाहते थे और इसके लिए नीतीश कुमार के ऊपर बहुत ज्यादा दबाव था। ऐसी स्थिति में यह ताई था कि नीतीश कुमार आरजेडी के साथ सरकार नहीं बनाएंगे।
इस वक्त बिहार विधानसभा की जो ताजा स्थिति है उसमें जनता दल यूनाइटेड के 45, राजद के 79 विधायक हैं और भाजपा के पास 78 विधायक हैं। इधर नीतीश कुमार की स्थिति के बाद लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य ने बयान दिया है और उन्होंने कहा कि कूड़ा गया फिर से कूडेदानी में, कूड़ा मंडली को बदबूदार कूड़ा मुबारक। बिहार के लिए आज का रविवार सुपर रविवार साबित होने जा रहा है जब शाम 5:00 बजे नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। भाजपा नेताओं का कहना है कि नीतीश कुमार नरेंद्र मोदी जी के हाथ आ गए हैं तो बिहार का विकास होना अब स्वाभाविक है।
इधर नीतीश कुमार के इस्तीफा के बाद अब इंडिया गठबंधन की नाव भी मझधार में जाती दिख रही है। महागठबंधन के बाद इंडिया गठबंधन की नींव दर्शन नीतीश कुमार ने ही रखी थी और बताया जा रहा है कि वह महागढ़ इंडिया गठबंधन के संयोजक बनना चाहते थे। मगर ऐसा नहीं हो पाया और यहीं से नीतीश कुमार की इंडिया गठबंधन के साथ नाराजगी का दौर शुरू हो गया था। कांग्रेस से नीतीश कुमार किस कदर नाराज थे वह उनके स्थिति के बाद अब सामने आ रहा है जब जदयू के तमाम नेता इस पूरे घटनाक्रम का सारा ठीकरा कांग्रेस के सिर फोड़ रहे हैं। इस पूरे घटनाक्रम के बाद अब भारतीय जनता पार्टी की स्थिति बिहार में काफी मजबूत होती दिखाई दे रही है क्योंकि आगामी लोकसभा चुनाव में अब नीतीश कुमार भाजपा के साथ रहेंगे।