Connect with us

अपराध

गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा: हरिद्वार में दो दोस्तों की डूबने से मौत

गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा: हरिद्वार में दो दोस्तों की डूबने से मौत

दूधिया बंध में रविवार सुबह गंगा स्नान के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया, जब स्नान करते समय दो युवक गंगा के तेज बहाव में डूब गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और जल पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

करीब सवा घंटे तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद दोनों युवकों के शव गंगा से बरामद कर लिए गए। इसके बाद शवों को जिला अस्पताल भेज दिया गया, जहां पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, गंगा का जलस्तर और बहाव काफी तेज था, जिससे हादसा और भी गंभीर हो गया।

पुलिस के अनुसार, दोनों मृतक आपस में घनिष्ठ मित्र थे और गंगा स्नान के लिए हरिद्वार पहुंचे थे। मृतकों की पहचान बृजेश कुमार त्रिपाठी (43) पुत्र राजनाथ त्रिपाठी निवासी राजनगर एक्सटेंशन, गाजियाबाद और सचिन त्यागी (39) पुत्र जगजीत सिंह त्यागी निवासी राजनगर, गाजियाबाद के रूप में हुई है।

सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि दोनों के शव बरामद कर लिए गए हैं और आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है। पुलिस द्वारा परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है, जिसके बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Continue Reading

More in अपराध

Recent Posts

Facebook

Trending Posts