Connect with us

अपराध

बागेश्वर का युवक सप्तऋषि में गंगा स्नान के दौरान लापता, दूसरे दिन भी नहीं लगा सुराग

 

बागेश्वर का युवक सप्तऋषि में गंगा स्नान के दौरान लापता, दूसरे दिन भी नहीं लगा सुराग

हरिद्वार। उत्तरी हरिद्वार के सप्तऋषि क्षेत्र में गंगा स्नान के दौरान एक युवक डूबकर लापता हो गया। घटना के बाद जल पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने लगातार सर्च अभियान चलाया, लेकिन देर शाम तक युवक का कोई सुराग नहीं लग पाया।

पुलिस के मुताबिक, बागेश्वर निवासी 26 वर्षीय नवीन चंद पाठक पिछले करीब तीन महीने से भूपतवाला स्थित विवेकस्थली आश्रम में रहकर पूजा-पाठ सीख रहा था। शनिवार शाम वह परमार्थ घाट पर पूजा-अर्चना के बाद गंगा में स्नान करने उतरा।

बताया जा रहा है कि उसने दो बार डुबकी लगाई और सुरक्षित बाहर आ गया, लेकिन तीसरी बार गंगा में उतरते ही वह तेज बहाव की चपेट में आ गया और देखते ही देखते लापता हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, जल पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और तुरंत सर्च अभियान शुरू किया। शनिवार देर शाम तक तलाश जारी रही, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। रविवार को भी दिनभर खोजबीन की गई, मगर युवक का कोई पता नहीं चल पाया।

कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि गंगा में युवक की तलाश के लिए अभियान लगातार जारी है।

 

नोट : चित्र सांकेतिक

Continue Reading

More in अपराध

Recent Posts

Facebook

Trending Posts