Connect with us

Uncategorized

बाबा विश्‍वनाथ के अभिषेक और पूजन की सामग्री में कटौती, हटाया गया थाली से पंचामृत

वाराणसी : श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में बाबा के अभिषेक के लिए पूजन सामग्री की थाल में मंदिर प्रशासन ने कटौती कर दी है। अभिषेक की दर 450 रुपये यथावत रखते हुए पूजा थाल से पंचामृत सामग्री हटा दी गई है। पहले पूजा थाल में हल्दी, अक्षत, रोली, भस्म-चंदन, भांग, देसी चीनी, शहद, घी, दही, जनेऊ, बेलपत्र, अबीर, कपूर, सुपाड़ी, गुलाब की माला, प्रसाद-मिश्री रहता था। अब इसमें पंचामृत की सामग्री को हटा लिया गया है। वहीं माला भी गुलाब की जगह गेंदा की रखी जा रही है। श्रद्धालुओं की ओर से इसे लेकर आपत्ति जताने पर मंदिर हेल्प डेस्क से उन्हें बताया गया कि प्रशासन की ओर से मिले आदेश अनुसार ही अभिषेक सामग्री दी रही है।

दरअसल, मंदिर की ओर से एक शास्त्री से अभिषेक के लिए 450 रुपये शुल्क तय है। इसमें मंदिर शुल्क, पूजा की थाल व शास्त्री की दक्षिणा शामिल है। पूजन सामग्री तो कम कर दी गई है लेकिन दर में कोई घटाव नहीं की गई है। इस संबंध में श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने कहा कि कोविड को देखते हुए मात्रा कुछ कम करने का जरूर विचार किया जा रहा है, लेकिन पूजन की थाली से पंचामृत हटाया जाना गलत है। इसकी जांच कराई जाएगी। पूजन विधान और श्रद्धालुओं की भावना का पूरा ध्यान रखा जाएगा।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts