Connect with us

राजनीति

इंडिया गठबंधन को एक और झटका, आम आदमी पार्टी ने पंजाब में अकेले ही चुनाव लड़ने का ऐलान किया

खबर शेयर करें -

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने की विपक्ष की इंडिया गठबंधन की नीति को लगातार झटके सामने आ रहे हैं। तमाम स्थानों पर सीटों को लेकर सहमति नहीं बनने के चलते तमाम मनमुटाव सामने आ रहे हैं। इसी क्रम में बुधवार को पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने यह ऐलान कर दिया कि बंगाल में तृणमूल कांग्रेस सभी सीटों पर अकेले ही चुनाव लड़ेगी। इस बात को लेकर पक्ष और विपक्ष में बयान बाजी का दौर जारी था कि अब पंजाब के मुख्यमंत्री भगवत सिंह मां ने भी इंडिया गठबंधन को तगड़ा झटका दे दिया है।

बुधवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवान सिंह माने ऐलान किया कि आम आदमी पार्टी पंजाब की सभी 13 लोकसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी। दरअसल पंजाब और दिल्ली में सीटों के बंटवारों को लेकर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच में काफी लंबे समय से सहमति नहीं बन पा रही थी। सीटों को लेकर यहां असमंजस की स्थिति बरकरार थी। दोनों ही राज्यों में बहुत प्रबल सीटों के साथ आम आदमी पार्टी ने राज्यों में अपनी सरकारी बनाई है। ऐसे में लोकसभा सीटों को लेकर वहां दोनों राज्यों में आम आदमी पार्टी की दावेदारी मजबूत है।

इधर इस सारी घटनाक्रम के बीच बुधवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवत सिंह मां ने ऐलान कर दिया कि आम आदमी पार्टी पंजाब की सभी 13 लोकसभा सीटों पर अपने दम पर ही चुनाव लड़ेगी। भगवत सिंह मां के इस बयान को विपक्षी गठबंधन इंडिया के लिए दूसरे बड़े झटके के रूप में देखा जा रहा है। बता दें कि इससे पहले पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बंगाल की सभी लोकसभा सीटों पर अकेले ही चुनाव लड़ने का निर्णय ले लिया है।

एक तरफ कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी देशभर में भारत जोड़ो यात्रा चल रहे हैं दूसरी ओर विपक्षी टीम में एक-एक कर सात की परियां गठबंधन से किनारा कर रही है। कांग्रेस और विपक्षी गठबंधन के लिए इसे निश्चित तौर पर एक सफलता के रूप में देखा जा रहा है। ममता बनर्जी का आरोप था कि कांग्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा के लिए उन्हें निमंत्रण नहीं दिया। ऐसे में फिलहाल विपक्षी गठबंधन इंडिया की नाव किनारे लगती भी नहीं दिखती है।

Continue Reading

संपादक - कस्तूरी न्यूज़

More in राजनीति

Recent Posts

Facebook

Trending Posts

You cannot copy content of this page