Connect with us

अपराध

सात साल से फरार 50 हजार का इनामी आगरा से गिरफ्तार, निवेश घोटाले में STF-CBCID की बड़ी कार्रवाई

सात साल से फरार 50 हजार का इनामी आगरा से गिरफ्तार, निवेश घोटाले में STF-CBCID की बड़ी कार्रवाई

देहरादून/हरिद्वार। उत्तराखंड एसटीएफ और सीबीसीआईडी की संयुक्त टीम ने निवेश के नाम पर लोगों से लाखों रुपये की ठगी करने वाले सात साल से फरार 50 हजार रुपये के इनामी आरोपी देवेन्द्र प्रकाश तिवारी को आगरा से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लंबे समय से पुलिस को चकमा देकर लगातार ठिकाने बदल रहा था।

 

 

एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि वर्ष 2018 में हरिद्वार के ज्वालापुर क्षेत्र में धेनु एग्रो प्रोड्यूसर लिमिटेड के माध्यम से लोगों से आरडी और फिक्स डिपॉजिट योजनाओं में निवेश कराने के नाम पर बड़ी रकम जमा कराई गई थी। कंपनी की ओर से निवेशकों को बॉन्ड और सर्टिफिकेट भी जारी किए गए, लेकिन बाद में रकम हड़प ली गई।

 

 

 

मामले में थाना ज्वालापुर में मुकदमा दर्ज होने के बाद जांच में कंपनी संचालक अनिल कुमार तिवारी और देवेन्द्र प्रकाश तिवारी की भूमिका सामने आई। पुलिस पहले ही अनिल कुमार तिवारी को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि देवेन्द्र पिछले कई वर्षों से फरार चल रहा था। उस पर एडीजी स्तर से 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

 

 

 

एसटीएफ के अनुसार आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार लोकेशन बदल रहा था। पिछले एक माह से एसटीएफ उसकी गतिविधियों पर नजर रखे हुए थी। तकनीकी सर्विलांस, मानव स्रोतों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर बुधवार को उसकी लोकेशन आगरा के थाना डौकी क्षेत्र में ट्रेस की गई, जिसके बाद संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया।

 

 

 

गिरफ्तार आरोपी मूल रूप से कानपुर के हंसपुरम नौबस्ता क्षेत्र का निवासी है और हाल के दिनों में मथुरा जिले के जैत थाना क्षेत्र में रह रहा था। फिलहाल आरोपी को ज्वालापुर कोतवाली लाकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Continue Reading

More in अपराध

Recent Posts

Facebook

Trending Posts