Connect with us

धर्म-संस्कृति

Aaj Ka Rashifal 03 Feb 2022: मेष राशिवालों के आज व्यावसायिक जीवन में तनाव आ सकता है,संयम से काम लें

खबर शेयर करें -

Aaj Ka Rashifal 03 Febuary 2022: ज्योतिषशास्त्र के अनुसार 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग –

आज की ग्रह स्थिति: 3 फरवरी, 2022 गुरुवार माघ मास शुक्ल पक्ष तृतीया का राशिफल।

आज का राहुकाल: दोपहर 01:30 बजे से 03:00 बजे तक।

आज का दिशाशूल: दक्षिण।

आज का पर्व एवं त्योहार: गौरी तृतीया।

विशेष: पंचक।

राशिफल –

मेष: निजी सुख में कोई व्यवधान आ सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। कुछ पारिवारिक और कुछ व्यावसायिक तनाव रहेगा। संयम से काम लें।

वृष: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। किया गया पुरुषार्थ फलदायी होगा।

मिथुन: महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यात्रा संभव है, लेकिन सतर्कता जरूरी है। संबंध मधुर होंगे।

कर्क: चली आ रही समस्या का समाधान होगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। रचनात्मक प्रयास फलभूत होंगे।

सिंह: रिश्तों में मजबूती आएगी। अनचाही यात्रा या व्यक्ति से भेंट करनी पड़ेगी। मन खिन्न रहेगा। सतर्कता बरतना जरूरी है। राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी।

कन्या: जीवनासाथी का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। रचनात्मक कार्यो में प्रगति होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

तुला: रिश्तों में निकटता आएगी। व्यक्ति विशेष का सहयोग मिलेगा, लेकिन संबंधित अधिकारी से तनाव मिल सकता है। संयम बरतें। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

वृश्चिक: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। परिवारिक संबंध मधुर होंगे।

धनु: शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। निजी सुख में वृद्धि होगी। यश, कीर्ति, उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। दांपत्य जीवन सुखमय होगा।

मकर: सामाजिक कार्य में रुचि लेंगे। भाई-बहन का सहयोग रहेगा, फिर भी संतान या किसी अन्य पारिवारिक सदस्य से तनाव मिल सकता है। वाणी पर संयम बनाए रखें।

कुंभ: आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। रचनात्मक कार्यो में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसाियक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। परिवार का आपेक्षित सहयोग मिलेगा।

मीन: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्र्वास में वृद्धि होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। रचनात्मक कार्यो में आशातीत प्रगति होगी।

Continue Reading

संपादक - कस्तूरी न्यूज़

More in धर्म-संस्कृति

Recent Posts

Facebook

Advertisement

Trending Posts

You cannot copy content of this page