Connect with us

Uncategorized

यूपी-उत्तराखंड की इन बड़ी खबरों पर बनी रहेगी नजर, एक क्लिक पर पढ़ें 18 मई के बड़े समाचार

UP Uttarakhand News Today:  आज 18 मई 2022, दिन बुधवार है.  हम रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं.  हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं. उत्तराखंड में 16 से 20 मई तक पहाड़ी जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. इसके अलावा जानें आज यूपी उत्तराखंड में क्या खास रहेगा. 

ज्ञानवापी पर ‘सुप्रीम’ फैसला- ‘नमाज न रोकें, वुजूखाना करें सील
सर्वे रिपोर्ट के लिए 2 दिन की मोहलत दी गई है. दीवार गिराने पर फैसला आज आएगा. मछलियों को शिफ्ट किए जाने की एप्लीकेशन में मांग की गई है. 9 जालीदार दरवाज़ों पर ताला डाला गया है. बुधवार को मामले में सुनवाई है. सेशंस कोर्ट ने कोर्ट कमिश्नर अजय मिश्रा को हटा दिया. अजय मिश्रा पर जानकारी लीक करने का आरोप लगा  है.

सीएम योगी की बड़ी बैठक
सड़क सुरक्षा पर सीएम योगी की बड़ी बैठक है. इस बैठक में  सर्किल, तहसील स्तर के अधिकारी  शामिल होंगे. दर्जन भर विभागों प्रमुखों के साथ-साथ नगर आयुक्तों अधिशासी अधिकारियों की मौजूदगी होगी. ये बैठक शाम 6.30 बजे होगी. सड़क सुरक्षा के विभिन्न घटकों जैसे रोड इंजीनियरिंग, प्रवर्तन कार्य, ट्रामा केयर और जनजागरूकता के सम्बंध में विशेष प्रयास की जरूरत है.

अजय कुमार मिश्र का प्रयागराज दौरा
केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय कुमार मिश्र का प्रयागराज दौरा है.  अजय कुमार मिश्र दोपहर करीब 12 बजे बमरौली एयरपोर्ट पहुंचेंगे. एयरपोर्ट से सीधे सर्किट हाउस के लिए रवाना होंगे. सर्किट हाउस में पार्टी पदाधिकारियों के अलावा जिला प्रशासन के साथ बैठक करेंगे. दोपहर करीब एक बजे हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता जीएस चतुर्वेदी के आवास के लिए रवाना होंगे. जीएस चतुर्वेदी से आवास पर करीब 45 मिनट शिष्टाचार भेंट करेंगे. यहां से निकलकर हिंदी साहित्य सम्मेलन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे. दोपहर करीब तीन बजे बमरौली एयरपोर्ट के लिए रवाना हो जाएंगे.

याकूब कुरैशी की मीट फैक्ट्री ध्वस्तीकरण मामले में सुनवाई
बीएसपी नेता पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी की मीट फैक्ट्री ध्वस्तीकरण मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई होगी. मेरठ विकास प्राधिकरण ने मीट फैक्ट्री को अवैध तरीके से चलाने का आरोप लगाते हुए ध्वस्त करने का  आदेश जारी किया है. याकूब कुरैशी ने एमडीए के आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी है.

अनुदेशकों के मानदेय बढ़ाने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई
प्राथमिक विद्यालयों के अनुदेशकों के मानदेय बढ़ाने की मांग वाली याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई होगी.  चीफ जस्टिस की डिवीजन मामले में सुनवाई करेगी. हाईकोर्ट की सिंगल बेंच के आदेश को राज्य सरकार ने डिवीजन बेंच में विशेष अपील दाख़िल कर चुनौती दी है. अनुदेशकों ने 17 हजार रुपये मानदेय दिए जाने की मांग को लेकर याचिका दाखिल की है. हाईकोर्ट की सिंगल बेंच ने 17 हजार रुपए मानदेय दिए जाने का आदेश पारित किया है.

प्राथमिक विद्यालय का दौरा करेंगी राज्यपाल
यूपी की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल का चंदौली दौरा है. राज्यपालआनंदी पटेल लगभग 5 घंटे नक्सल प्रभावित इलाके में रहेंगी.  बाबतपुर एयरपोर्ट से सुबह 10:30 पर हेलीकॉप्टर से अमदहा पहुचेंगी. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमदहा का  दौरा करेंगी. नक्सल प्रभावित क्षेत्र अमदहा में आगनबाड़ी केंद्र का दौरा, कार्यकत्रियों से सरकारी योजनाओं की हकीकत जानेंगी.  कस्तूरबा गांधी विद्यालय का निरीक्षण करेंगी.

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts