Connect with us

Uncategorized

पठानकोट के बमियाल सेक्टर से बीएसएफ ने काबू किया पाक घुसपैठिया, सुरक्षा एजेंसियां कर रही पूछताछ

बमियाल सेक्टर में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को काबू किया गया है। बीएसएफ जवान शनिवार शाम करीब 5 बजे जैतपुर पोस्ट पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान एक पाकिस्तानी घुसपैठिया भारत की सीमा में प्रवेश करता दिखाई दिया। बीएसएफ जवानों ने उसको काबू कर लिया। मामले की सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।

घुसपैठिए से पूछताछ कर रही पुलिस

पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां काबू किए गए पाकिस्तानी घुसपैठिए से पूछताछ में जुट गई हैं। प्रारंभिक पूछताछ में घुसपैठिए ने अपना नाम नदीन पुत्र जुनैद बताया है। मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस थाना नरोट जैमल सिंह के प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि पाकिस्तानी घुसपैठिए से पूछताछ की जा रही है। हालांकि, उन्होंने अभी यह नहीं बताया कि उससे क्या सामान बरामद हुआ है।

Advertisement
Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts