Connect with us

Uncategorized

सूर्य का राशि परिवर्तन इन राशियों की चमका देगा किस्मत, जानिए आपके जीवन पर क्या पड़ेगा प्रभाव

Surya Gochar 2022: सभी ग्रहों के राजा सूर्य देव के गोचर करने से 12 राशियों के जीवन पर अच्छा या फिर बुरा प्रभाव पड़ता है। ज्योतिषों के अनुसार 15 मई को सूर्य सुबह 5 बजकर 45 मिनट में मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इसके साथ वृषभ राशि में पूरे एक माह यानी 15 जून तक रहेंगे। सूर्य के इस राशि परिवर्तन से कुछ राशियों को विशेष लाभ मिलेगा। जानिए राशि के अनुसार आपके जीवन पर क्या पड़ेगा प्रभाव।

मेष राशि

इस राशि में सूर्य देव पंचम भाव के स्वामी है। ऐसे में इस राशि के जातकों को धन लाभ मिलने के पूर्ण आसार है। आर्थिक स्थिति ठीक होने के साथ हर काम में सफलता प्राप्त होगी। कार्यस्थल में लोगों से बात करते समय सोच-समझकर बोलें क्योंकि वाद-विवाद की संभावनाएं नजर आ रही हैं। कार्यक्षेत्र में अपने लक्ष्य को प्राप्त करेंगे।

वृषभ राशि

इस राशि में सूर्य प्रथम भाव में ही गोचर कर रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों को नौकरी, बिजनेस में अपार सफलता मिलेगी। इसके साथ ही आर्थिक स्थिति भी सही होगी। अगर आप बिजनेस शुरू करने की सोच रहे हैं तो इस समय करना बेहतर होगा।

कर्क राशि

इस राशि में सूर्य 11वें भाव में गोचर कर रहे हैं। इसलिए राशि के जातकों के लिए सूर्य का राशि परिवर्तन करना शुभ साबित होगा। नौकरी में पदोन्नति मिलने के साथ समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। अगर आप कोई नया बिजनेस करने की सोच रहे हैं तो राशि परिवर्तन के बाद कर सकते हैं। इससे आपको जरूर धन लाभ मिलेगा।

सिंह राशि

सूर्य देव सिंह राशि के स्वामी है। इसलिए इस राशि के जातकों के लिए यह गोचर काफी महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। ऐसे में जातक को करियर में नई उड़ान मिलेगा। कई यात्रा के योग बन रहे हैं। लव लाइफ भी अच्छे से बीतेगी। इसके साथ ही बिजनेस में अपार सफलता मिलेगी।

कन्या राशि

इस राशि में सूर्य नौवें भाव के स्वामी है। ऐसे में कन्या राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। व्यापार में बढ़ोतरी के साथ आर्थिक स्थिति भी सही होगी। किसी भी काम में जल्दबाजी न करें। हर काम को धैर्य से करेंगे तो सफलता जरूर प्राप्त होगी।

वृश्चिक राशि

इस राशि में सूर्य देव दसवें भाव में गोचर कर रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को नौकरी और बिजनेस में अपार लाभ मिलेगा। ऑफिस के कार्य के संबंध में यात्रा पर जाना पड़ सकता है। नौकरी में पदोन्नति मिल सकती है।

कुंभ राशि

इस राशि में सूर्यदेव सप्तम भाव में गोचर कर रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को करियर में बुलंदियों को छुएंगे। जो लोग बिजनेस कर रहे हैं वह लोग व्यापार की वृद्धि के लिए पैसे लगा सकते हैं। इससे उन्हें लाभ मिलेगा।

मीन राशि

इस राशि में सूर्य देव सप्तम भाव के स्वामी है। ऐसे में जातकों को हर काम में सफलता मिलेगी। जो काम लंबे समय से अटका हुआ है उसमें भी सफलता प्राप्त होगी। करियर को एक नया अवसर देने के लिए सूर्य का गोचर लाभकारी साबित हो सकता है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।’

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts