Connect with us

Uncategorized

घोड़ाखाल में पांच को पहुंचेगी गोल्ज्यू यात्रा

न्याय के देवता गोलज्यू महाराज की संदेश यात्रा को लेकर लोगों में उत्साह है। कुमाऊं और गढ़वाल से प्रारंभ हुई यात्रा पाँच मई को नैनीताल से घोड़ाखाल पहुंचेगी। जिसको लेकर मंदिर में तैयारियां शुरू कर दी है।

व्यवस्थापक जीवन जोशी ने बताया कि गोलज्यु देवता संदेश यात्रा की शुरूआत 24 अप्रैल को बोना गांव धरती धार से प्रारंभ हुई। जो मदकोट, अस्कोट, पिथौरागढ़, बागेश्वर, चनौदा, उदयपुर सेखटीमा से होते हुए पाँच मई को नैनीताल से भवाली घोड़ाखाल पहुंचेगी। यहां यात्रा का भव्य स्वागत होगा। यात्रा हल्द्वानी, नैनीताल, भवाली से होते हुए दोबारा घोड़ाखाल मंदिर पर आकर समाप्त होगी। 6 मई को हवन भंडारे का बाद यात्रा का समापन किया जाएगा। गोलज्यू देवता हर वर्ग के आस्था का केंद्र हैं।

Advertisement
Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts